logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिलासपुर में कांग्रेस नेता के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावर फरार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता नितेश सिंह के ऑफिस के बाहर तीन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस नेता के ऑफिस के बाहर तीन अनजान लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में दो लोग घायल हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम के करीब 6 बजे मस्तूरी कस्बे में हुई। उस समय कांग्रेस नेता नितेश सिंह अपने ऑफिस में मौजूद थे। यह हमला क्यों किया गया है इसके बारे में पुलिस को किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

ऐसा बताया गया कि तीन लोग जिन्होंने अपने चेहरे ढक रखे थे, बाइक पर आए। अचानक ऑफिस के बाहर खड़े होकर अंधाधुंध कई राउंड गोलियां चलानी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग की। इस हमले में कांग्रेस नेता बाल-बाल बच गए पर उनके चाचा चंद्रकांत सिंह ठाकुर और उनके भाई राजू सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद SSP रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे।

 

यह भी पढ़ें- MP: बेटे ने कर दी BJP नेता की हत्या, पता चला तो पिता ने कर ली सुसाइड

मकसद अभी साफ नहीं

अधिकारी के मुताबिक हमले के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता के चाचा के पैर में गोली लगी है जबकि भाई राजू के बाएं हाथ में गोली लगी है। दोनों घायलों को बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद गंभीर हालत में इन्हें अपोलो भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुरानी दुश्मनी, पॉलिटिकल दुश्मनी और निजी विवादों समेत सभी संभावित एंगल से घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- J&K गवर्नर मनोज सिन्हा के पोते ने घर में आत्महत्या की, मिला सुसाइड नोट

हमलावरों की तलाश जारी

अधिकारी के अनुसार, दोनों हमलावरों के पास पिस्टल और देसी हथियार थे। हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस ने मामले में आस-पास के जिलों और लोकल पुलिस स्टेशनों को भी अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही जांच के लिए फोरेंसिक और साइबर यूनिट की भी मदद ली जा रही है। आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। तोरवा और मस्तूरी मार्ग पर नाकाबंदी कर दी गई है। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं।

Related Topic:#Chhattisgarh News

और पढ़ें