logo

ट्रेंडिंग:

गुरूग्राम में AQI खराब, हवा में बढ़ा प्रदूषण, DM ने दिए WFH के आदेश

दिल्ली-NCR में खराब होती हवा की गुणवत्ता को देखते हुए गुरुग्राम में निजी और सरकारी दफ्तरों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सलाह जारी की गई है। 

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में लगातार गिरती हवा की गुणवत्ता ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात को देखते हुए हरियाणा गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर ने रविवार (21 दिसंबर) को सभी निजी दफ्तरों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू करने की सलाह जारी की है। इसके साथ ही गुरुग्राम जिला प्रशासन ने सभी सरकारी कार्यालयों के समय में भी बदलाव किया है। वहीं, कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के फेज-4 को लागू कर दिया है।

 

बीते कुछ दिनों से राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। सोमवार (22 दिसंबर) सुबह गुरुग्राम में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 325 दर्ज किया गया। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में AQI 366 रहा।


यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र निकाय चुनाव: बार-बार जीती महायुति, हर बार MVA की हार, गलती कहां हुई?


एडवायजरी में क्या है?

गुरूग्राम के डिप्टी कमिश्नर अजय कुमार ने शहर के सभी प्राइवेट ऑफिसों से हवा की क्वलिटी में सुधार होने तक अगले आदेश तक वर्क फ्रॉम होम मॉडल अपनाने के लिए कहा है। इसके तहत राज्य सरकार और नगर निकायों के सभी सरकारी ऑफिसों के समय में भी बदलाव किया है। इसमें कहा गया है कि सभी सरकारी ऑफिस सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुले रहेंगे।

 

 

HT में छपी रिपोर्ट के अनुसार, गुरूग्राम नगर निगम और मानेसर नगर निगम के ऑफिस सुबह  8.30 बजे से शाम 4.30 बजे के बीच काम करेंगे। सोहना, पटौदी मंड और फर्रुखनगर  नगर परिषद ने ऑफिस के समय में बदलाव कर इसे लागू कर दिया है। 

 

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की बड़ी जीत, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी


ऑफिस आने-जाने वालों का लगभग एक ही समय रहता है जिसके कारण भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। टाइमिंग को बदलने से भीड़भाड़ वाले समय में ट्रैफिक कम होगा जिससे हवा की गुणवत्ता में थोड़ा बेहतर सुधार होगा। जिला प्रशासन ने कहा कि यह निर्देश तब तक लागू रहेगा जब तक GRAP-IV इस क्षेत्र में प्रभावी रहेगा। अधिकारियों ने कहा, 'ये कदम पब्लिक हेल्थ और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे हैं।' साथ ही यह भी कहा कि अगर हवा की क्वालिटी में सुधार नहीं होता है तो और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap