logo

मूड

ट्रेंडिंग:

SHO के पति ने सरकारी गाड़ी में अपनी SUV से मारी टक्कर, फिर पर्स लेकर भाग गया

हरियाणा के गुरुग्राम में महिला एसएचओ के पति ने थाने में हंगामा किया। इसके बाद उसने एसयूवी से पुलिस गाड़ी में टक्कर मार दी। आरोपी पर्स छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर 40 थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारिवारिक विवाद हुआ। इस मामले के चलते एक महिला पुलिस स्टेशन की प्रभारी यानी एसएचओ के पति ने थाने के अंदर जाकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद आरोपी ने कान्हाई रेड लाइट के पास महिला अधिकारी की आधिकारिक पुलिस गाड़ी में अपनी एसयूवी से जोरदार टक्कर मार दी।

 

इस हादसे में ड्राइवर घायल हो गया और आरोपी अपनी एसएचओ पत्नी का पर्स छीनकर मौके से फरार हो गया। घटना की शुरुआत में आरोपी पति सेक्टर 40 थाने के अंदर गया। वहां उसने काफी देर तक भारी हंगामा किया। इससे थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

यह भी पढ़ें: UP में BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

सरकारी गाड़ी में टक्कर

थाने में हंगामा करने के बाद आरोपी पति अपनी एसयूवी गाड़ी लेकर सड़क पर निकला और कान्हाई रेड लाइट के पास पहुंच गया। वहां उसने महिला अधिकारी की आधिकारिक पुलिस गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर की वजह से सरकारी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा और गाड़ी चला रहा पुलिस विभाग का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

आरोपी पति सिर्फ गाड़ी में टक्कर मारकर ही नहीं रुका बल्कि उसने मौके का फायदा उठाया और महिला एसएचओ का पर्स भी जबरन छीन लिया। इसके बाद आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गया। इस घटना की सूचना तुरंत अधिकारियों को दी गई  जिसके बाद पुलिस स्टेशन में हड़कंप मच गया।

 

महिला SHO के ड्राइवर कांस्टेबल मनीष कुमार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में दी गई है। इस शिकायत में कहा गया, 'महिला अधिकारी ने मुझे बताया कि संबंधित व्यक्ति उनके पति हैं। जब सरकारी वाहन हुडा सिटी सेंटर की ओर जा रहा था, तभी दोपहर करीब 12 बजकर 25 मिनट पर पीछे से आ रही एक ग्रे सफारी ने कन्हई रेड लाइट के पास उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और मेरी (शिकायतकर्ता) गर्दन और कमर के निचले हिस्से में चोटें आईं।'

 

यह भी पढ़ें: नोएडा में ज्यादा फीस लेने वाले 7 स्कूलों पर लगा जुर्माना, मान्यता भी छिनेगी?

केस दर्ज और तलाश

पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी पति के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने, लोक सेवक पर हमला करने, मारपीट करने और छीनाझपटी का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब फरार आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें