logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नोएडा में ज्यादा फीस लेने वाले 7 स्कूलों पर लगा जुर्माना, मान्यता भी छिनेगी?

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सात बड़े प्राइवेट स्कूलों पर नियमों से ज्यादा फीस वसूलने पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है। इन स्कूलों ने तय सीमा से अधिक फीस बढ़ाई थी।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नियमों को तोड़ने वाले सात बड़े प्राइवेट स्कूलों पर जिला प्रशासन ने एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। इन स्कूलों ने बच्चों के माता-पिता से तय नियमों से ज्यादा फीस वसूल ली थी। प्रशासन के मुताबिक, इन स्कूलों ने उत्तर प्रदेश के फी फीस रेगुलेशन एक्ट 2018 के नियमों को तोड़ा है। साल 2026 और 2027 के नए नियमों के हिसाब से कोई भी स्कूल एक साल में सिर्फ 7.23 प्रतिशत तक ही फीस बढ़ा सकता है। इन स्कूलों ने इस नियम को नहीं माना। इन्होंने बच्चों के माता-पिता से अपनी मर्जी से बहुत ज्यादा फीस वसूल ली। 

 

जब माता-पिता ने इसकी लगातार शिकायत की तब जाकर प्रशासन ने इस पर सख्त कदम उठाया। प्रशासन ने पहले करीब 45 स्कूलों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था लेकिन जिन स्कूलों ने कोई सही जवाब नहीं दिया और अपनी मनमानी चालू रखी उन पर यह जुर्माना लगा दिया गया। प्रशासन ने साफ कह दिया है कि अगर ये स्कूल नहीं सुधरे तो इनकी मान्यता भी रद्द की जा सकती है।

 

यह भी पढ़ें: पुराने स्कूटर पर बकाया थे 10 लाख रुपये के 96 चालान, पुलिस ने कर लिया जब्त

पहले चार स्कूल

जांच के बाद जिन स्कूलों के नाम सामने आए हैं उनमें पहला नाम एपिजे स्कूल का है। यह स्कूल सेक्टर-16, नोएडा में है। इसने तय सीमा से ज्यादा फीस ली थी। दूसरा नाम स्पर्श ग्लोबल स्कूल का है। यह सेक्टर-20, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में है। इसने भी नियम तोड़कर फीस बढ़ाई थी। तीसरा नाम रामाज्ञा स्कूल का है। यह सेक्टर-50 नोएडा में है। इस पर भी तय सीमा से ज्यादा फीस बढ़ाने की बात सामने आई है। चौथा नाम विश्व भारती स्कूल का है। यह सेक्टर-28 और 21, नोएडा में है। इस स्कूल ने ज्यादा फीस लेने के साथ अपनी वेबसाइट पर फीस की सही जानकारी नहीं डाली थी। इसने अलग से एक्स्ट्रा चार्ज भी वसूल लिया था।

 

यह भी पढ़ें: घर में हुआ झगड़ा, महिला ने 9 महीने के भतीजे के मुंह में डाल दिया Fevikwik

बाकी के तीन स्कूल

पांचवें नंबर पर श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल आता है। यह गौर सिटी, ग्रेटर नोएडा के सिटी सेंटर में है। इसने भी तय नियमों से ज्यादा फीस बढ़ाई थी। छठे नंबर पर सेंट जॉन्स या सेंट जोसेफ स्कूल है। यह सेक्टर-2, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चलता है। इसने भी अपनी मनमानी करते हुए फीस बढ़ा दी थी। सातवें और आखिरी नंबर पर बाल भारती पब्लिक स्कूल का नाम है। यह सेक्टर-21 नोएडा में स्थित है। इस स्कूल ने नियमों के खिलाफ जाकर अलग से एक्स्ट्रा चार्ज वसूला था। इसने वेबसाइट पर फीस की पूरी जानकारी भी नहीं डाली थी। प्रशासन की इन सभी सात स्कूलों पर कड़ी नजर है ताकि माता-पिता को पूरा न्याय मिल सके।

 


और पढ़ें