logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची...' गद्दार कहे जाने पर भड़के हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने कहा है कि उनसे राज्यसभा सीट छोड़ने के लिए कहने वाले पहले ये बताएं कि पंजाब की सीट कितने में और किसे बेची गई थी।

Harbhajan Singh MP Rajya Sabha

हरभजन सिंह, File Photo Credit: PTI

पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह फिर से सोशल मीडिया जंग में उतर गए हैं। हरभजन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक यूजर को जवाब देते हुए कहा कि मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने लोगों से पूछो पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी। अगर नहीं बता पाए तो मैं बताऊंगा किसको कितना चढ़ावा गया था किसकी तरफ से... और कैसे किसको मंत्री संतरी बनाया गया पंजाब को लूटने के लिए और लाला को माल पहुंचाने के लिए।

गद्दार कहे जाने पर भड़के हरभजन

हरभजन को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा भेजा था लेकिन वह हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे, जिसके बाद से वह लोगों के निशाने पर हैं। देवेन्द्र यादव नाम एक शख्स ने X पर हरभजन को 'गद्दार' कहते हुए पूछा, 'जिस लीडर को आप दिन रात भला बुरा बोलते हो। उसकी दी गई राज्यसभा सीट से इस्तीफा क्यों नहीं दिया? पंजाब के 800 ज्यादा किसान भाइयों की मौत की जिम्मेदार भाजपा में जाना आपकी कौन सी मजबूरी थी? आपके जमीर की कीमत कितनी लगाई आपने?'

 

इसका जवाब देते हुए हरभजन ने कहा, 'समय आने पर आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा और मैं आपके किसी लीडर को गाली नहीं दी। अपनी जुबान क्यों गंदी करूं मैं और मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने लोगों से पूछो पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी। अगर ना बताए तो मैं आपको बताऊंगा किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से... और कैसे किसको मंत्री संतरी बनाया गया पंजाब को लूटने के लिए और लाला को माल पहुंचाने के लिए। पंजाब को लूट खा गए।'

 

यह भी पढ़ें: 'तुम्हारे घर को बम से उड़ा देंगे', बंगाल में झालमुड़ी दुकानकार को मिली धमकी

मुझे कैसे याद रखा जाएगा यह जनता तय करेगी - हरभजन

हरभजन ने एक अन्य यूजर को जवाब देते हुए कहा कि एक राजनीतिक दल ने मेरे घर के बाहर पुतला जलाया और गद्दार लिखा। हरभजन ने कहा कि इस देश की जनता तय करेगी कि उन्हें कैसे याद रखा जाएगा। हरभजन ने कहा, 'दीदी राजनीतिक पार्टी ने ही मेरे घर के बाहर पुतला जलाया और गद्दार लिखा। कॉमन लोग तो ऐसे काम नहीं करते। किसने निर्देश दिए थे पार्टी के लोगों को यह सब काम करे।' 

 

यह भी पढ़ें: सोना पप्पू और शांतनु सिन्हा के ठिकानों पर ED ने मारा छापा, क्या है मामला?

 

उन्होंने आगे कहा कि इस देश ने मुझे बहुत प्यार दिया है। 20 साल देश का नाम ऊंचा किया खेल के मैदान में... और आपके लोगों को लगता है वो कोई टैग लाए तो वो लगा रहेगा। ये सिर्फ उनकी घटिया सोच दर्शाती है। चलिए इस देश के लोगों को तय करने दें वे मुझे कैसे याद करना चाहते है। अगर कोई पेड ट्रोलर मेरे बारे में कुछ बकवास लिखता है तो मैं इसकी परवाह नहीं करता।

Related Topic:#Harbhajan Singh

और पढ़ें