logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कांग्रेस विधायक ने की थी क्रॉस वोटिंग, पार्टी के बाद बेटे ने भी तोड़े रिश्ते

कांग्रेस विधायक चौधरी मोहम्मद इस्राइल के बेटे नाजिम चौधरी ने खुलकर अपने पिता के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनसे रिश्ता तोड़ लिया है।

Nazim Choudhary MLA son

नाजिम चौधरी। Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनाव का मामला अब पार्टी से निकलकर परिवार तक पहुंच गया है। दरअसल, कांग्रेस के पांच विधायकों ने बीजेपी के लिए क्रॉस वोटिंग की थी, इसमें से एक विधायक को बीजेपी के लिए वोटिंग करना कुछ ज्यादा ही महंगा पड़ गया है। कांग्रेस विधायक चौधरी मोहम्मद इस्राइल के बेटे नाजिम चौधरी ने खुलकर अपने पिता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

 

विधायक के बेटे ने कांग्रेस से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अपने विधायक पिता और चाचा से रिश्ता खत्म करने की घोषणा कर दी है। 

'जानबूझकर किया गया कृत्य है'

नाजिम चौधरी ने पूरे मामले पर कहा, 'हरियाणा में 5 क्रॉस वोट हुए हैं, जिनको नोटिस जारी किए गए हैं। चार वोट इनवैलिड घोषित हुए हैं, तो 4 वोट के अभी नाम बाहर नहीं आए हैं। मुझे तो लगता है कि उन चार लोगों के भी नाम बाहर आने चाहिए। जिन चार लोगों के वोट इनवैलिड घोषित हुए हैं, क्योंकि ऐसा नहीं है कि विधायक को वोट करने के लिए कोई पूरी ट्रेनिंग दी जाती है। यह कोई ऐसी गलती नहीं है, यह जानबूझकर किया गया है।'

'मेरे पिता से मेरा कोई रिश्ता नहीं'

नाजिम चौधरी ने कहा, 'मैं आपको यह साफ कर देना चाहता हूं कि आज से, मैं यह ऐलान करता हूं कि मेरे पिता से मेरा कोई रिश्ता नहीं है और न ही भविष्य में होगा। मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा लेकिन मेरा उनसे कोई रिश्ता बिल्कुल नहीं होगा। मेरे परिवार का एक और सदस्य इसमें शामिल है। मेरे चाचा, DSP एमएस खान। मेरा उनसे भी कोई रिश्ता नहीं होगा।'

 

 

 

 

नाजिम ने कहा, '9 विधायकों के खिलाफ मुझे लगता है कि एक्शन होना चाहिए। मेरे पिता के खिलाफ भी होना चाहिए। मेरे पिता भी उसी में शामिल हैं और इन चार के खिलाफ भी होना चाहिए। मुझे ऐसा लगता है।'

कांग्रेस ने विधायकों से क्या कहा?

शनिवार को कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस-वोटिंग करने वाले जिन पांच विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनमें- मुहम्मद इलियास, मुहम्मद इस्रराइल, रेणु बाला, शैली चौधरी और जरनैल सिंह हैं। कांग्रेस ने सभी से राज्यसभा चुनाव के दौरान उनके वोटिंग पैटर्न के बारे में जवाब मांगा है और तय समय में अपनी स्थिति साफ करने को कहा है।


और पढ़ें