logo

मूड

ट्रेंडिंग:

28 को हरियाणा में 'वोट चोरी' मार्च, सभी जिलों में उतरेंगे दिग्गज कांग्रेस नेता

हरियाणा में कांग्रेस 28 सितंबर को सभी जिलों में वोट चोरी प्रोटेस्ट मार्च निकालेगी। पार्टी कार्यकर्ता DC कार्यालयों तक मार्च कर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

Haryana Congress Vote Chori protest march in all districts on 28 september

कांग्रेस का प्रदर्शन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा में कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध तेज करने का ऐलान किया है। पार्टी 28 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में वोट चोरी प्रोटेस्ट मार्च निकालेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला उपायुक्त (DC) कार्यालयों तक मार्च करेंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

 

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, राज्य के सभी 22 जिलों में प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले 25 सितंबर को भी हरियाणा कांग्रेस ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया था, जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था।

 

यह भी पढ़ें: 'ऊपर वाला उनकी टिकट काट दे', CM सुवेंदु पर हुमायूं कबीर का विवादित बयान

CEC के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग

कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पार्टी ने मांग की है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानिश कुमार को पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही, उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए चुनाव संबंधी फैसलों और मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने से जुड़े बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की जाए।

इन जिलों में वरिष्ठ नेता संभालेंगे मोर्चा

कांग्रेस ने प्रदर्शन के लिए वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। पलवल और गुरुग्राम में AICC के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह संयुक्त रूप से प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। रोहतक में कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कैथल में सांसद एवं AICC महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला मोर्चा संभालेंगे। अंबाला में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और पंचकूला में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी बीरेंद्र सिंह प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। पानीपत में धर्मपाल मलिक, महेंद्रगढ़ में अशोक तंवर और सोनीपीत में चौधरी उदयभान को जिम्मेदारी दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: 'छक्के छुड़ा देंगे', शिखर धवन की मौजूदगी में नमो मैराथन में बोले CM नायब सैनी

सांसदों और विधायकों को भी मिली जिम्मेदारी

फरीदाबाद में जयप्रकाश, यमुनानगर में वरुण चौधरी और जींद में सतपाल ब्रह्मचारी प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे। रेवाड़ी में AICC सचिव जितेंद्र बघेल और इज्जर में विधायक रघुवीर सिंह कादियान जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी तरह कुरुक्षेत्र में अशोक अरोड़ा, चरखी दादरी में गीता भुक्कल और नूंह में आफताब अहमद को जिम्मेदारी दी गई है। सिरसा में भरत सिंह बेनीवाल, फतेहाबाद में बलवान सिंह, हिसार में चंद्र प्रकाश, करनाल में राव दान सिंह और भिवानी में डॉ शिव शंकर भारद्वाज का समन्वय करेंगे।


और पढ़ें