logo

ट्रेंडिंग:

हरियाणा में नए DGP पर मंथन, रेस में कौन-कौन अधिकारी शामिल?

हरियाणा में नए डीजीपी को लेकर मंथन चल रहा है। मौजूदा डीजीपी शत्रुजीत कपूर हैं। पढ़ें रिपोर्ट।

Haryana DGP

हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर। (Photo Credit: Haryana Police)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजित कपूर अपने 2 साल के कार्यकाल को पूरा कर चुके हैं। सरकार में नए डीजीपी के लिए पैनल तैयार करने पर मंथन चल रहा है। डीजीपी के कार्यकाल के खत्म होने से 2 महीने पहले संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को नया पैनल भेजना अनिवार्य होता है।

सरकार, अब अधिकारियों के नाम तलाश रही है, जिनके कंधे पर भविष्य की अहम जिम्मेदारी होगी। नए पैनल में 30 साल के अनुभव वाले 11 IPS अधिकारियों का नाम भेजा जाएगा। डीजी रैंक के 8 शीर्ष अधिकारियों में 5 अधिकारी इस रेस से बाहर होंगे क्योंकि उन्हें इसी साल रिटायर होना है।

पैनल में 1994 बैच तक के IPS अधिकारियों का नाम शामिल होगा, जिसमें से योग्य 4 अधिकारी अभी एडीजीपी रैंक पर तैनात हैं। उन्हें अगर डीजीपी बनाना है तो पहले उन्हें डीजी रैंक पर प्रमोशन देना होगा।

यह भी पढ़ें: हरियाणा: नियमित होंगे रद्द रिहायशी प्लाट, एमनेस्टी योजना की घोषणा


पैनल के लिए 11 नामों पर होगी चर्चा 

अगर सरकार नए DGP के लिए नामों का पैनल भेजती है तो वरिष्ठता के आधार पर इन नामों पर विचार हो सकता है- 

  • शत्रुजीत कपूर (1990 बैच, DGP)
  • मनोज कुमार यादव (1988 बैच)
  • मोहम्मद अकील (1989 बैच)
  • आलोक कुमार राय (1991 बैच)
  • संजीव कुमार जैन (1991 बैच)
  • ओ.पी. सिंह (1992 बैच)
  • अजय सिंघल (1992 बैच)
  • आलोक मित्तल (1993 बैच)
  • डॉ. एएस चावला (1993 बैच)
  • नवदीप सिंह विर्क (1994 बैच)
  • कला रामचंद्रन (1994 बैच)

 

लिस्ट से बाहर हो सकते हैं ये अधिकारी 

UPSC नियमों के तहत पैनल में जो नाम शामिल हैं, उन पर विचार करने के लिए अधिकारी का कार्यकाल 6 महीने से ज्यादा होना चाहिए। इन शर्तों पर ये 5 अधिकारी नहीं खरे उतर रहे हैं। 

  • देसराज सिंह (1990 बैच, डीजी होमगार्ड)  
    रिटायरमेंट: जून 2025
  • मनोज यादव (1988 बैच)
    रिटायरमेंट:: 31 जुलाई 2025
  • मोहम्मद अकील (1989 बैच, डीजी जेल)  
    रिटायरमेंट:: 31 दिसंबर 2025
  • आलोक कुमार राय (1991 बैच)  
    रिटायरमेंट:: 30 सितंबर 2025
  • ओपी सिंह (1992 बैच)  
    रिटायरमेंट: 31 दिसंबर 2025


किन्हें पैनल में जगह मिल सकती है?

  • संजीव कुमार जैन (डीजी)
  • अजय सिंघल (डीजी)
  • आलोक मित्तल
  • डॉ. एसएस चावला


संजीव कुमार जैन सितंबर 2026 तक रिटायर होंगे, वहीं अजय सिंघल अक्तूबर 2028 में रिटायर होंगे।

यह भी पढ़ेंः अधिकारी सुस्त, अनिल विज सख्त; 2 JE सस्पेंड, मेला प्रबंधन के खिलाफ FIR


क्यों तलाशे जा रहे नए डीजीपी?

सूत्रों के मुताबिक मौजूदा डीजीपी शत्रुजीत कपूर अब NIA जैसे विभाग में जाना चाहते हैं। शत्रुजीत कपूर की नियुक्ति मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में हुई थी। वह उनके पसंदीदा अधिकारियों में शामिल रहे हैं। उन्हें बिजली निगम और परिवहन विभाग में अहम पदों पर नियुक्त किया गया था। 

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap