logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा में 108 भ्रष्ट अफसरों पर एक्शन की तैयारी में सैनी सरकार

हरियाणा सरकार 108 तहसीलदार, नायब तहसीलदार और जिला राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है। कार्रवाई के खबर से भ्रष्ट कर्मचारियों में डर का माहौल है।

Haryana government

नायब सिंह सैनी। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार अब भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। राज्य सरकार 108 तहसीलदार, नायब तहसीलदार और जिला राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है। इससे पहले सरकार ने राजस्व विभाग के 370 भ्रष्ट पटवारी और 404 दलालों की लिस्ट बनाई थी।    

 

सरकार ने सभी सबूतों और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद अब इन सभी कर्मचारियों और अफसरों के ऊपर चार्जशीट करने की तैयारी कर ली है। हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने भी अफसरों पर कार्रवाई के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। अब इन फाइलों को आखिरी मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास भेजा गया है।

 

यह भी पढ़ें: अरावली में 2 हजार पेड़ों की कटाई! सुरजेवाला का सीएम सैनी पर हमला

मंजूरी मिलने के बाद कार्रवाई होगी

संभावना जताई जा रही है कि अगले हफ्ते तक मुख्यमंत्री सैनी से मंजूरी मिलने के बाद अफसरों पर चार्जशीट की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। राजस्व विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने लेटर जारी करके जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को 15 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में दलालों की गतिविधियां बंद करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में नए DGP पर मंथन, रेस में कौन-कौन अधिकारी शामिल?

खुफिया विभाग को इनपुट मिला

दरअसल, राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ खुफिया विभाग को इनपुट मिला है। इस इनपुट में कहा गया है कि इन अधिकारियों ने गलत तरीके से जमीन की रजिस्ट्रियां की हैं। खास तौर पर अधिकारियों ने धारा 7ए को अनदेखा किया है, जिसके बाद इन्होंने पैसे लेकर रजिस्ट्री की है। राज्य सरकार को इन अधिकारियों के पास आय से अधिक संपत्ति होने का भी शक है। 

भ्रष्ट कर्मचारियों में हड़कंप

हालांकि, पटवारियों और दलालों की लिस्ट लीक होने के बाद सरकार ने इन भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट को पूरी तरह से गोपनीय रखा है। सरकार की तरफ से लिस्ट बनने के बाद से भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है।


और पढ़ें