जब बात हरियाणा की चलती है तो फिटनेस और स्पोर्ट्स पहले नंबर पर आता है। ऐसे में हरियाणा के अफसर अपनी फिटनेस से कैसे चूक सकते हैं। कई अफसर ऐसे हैं जो अपने फिटनेस रूटीन ने Gen Z को भी टक्कर दे रहे हैं। लगातार काम में व्यस्त रहने वाले अफसर भी अपनी फिटनेस के लिए समय निकालते हैं, वह भी तब जब व्यस्तताएं पूरे दिन की हों। इनमें से कुछ चुनिंदा अफसरों की फिटनेस रूटीन खबरगांव ने देखी तो पाया, चाहे DC स्तर, कमिश्नर रैंक या फिर रिटायर्ड अधिकारी हों फिटनेस के मामले में नहीं चूकते हैं। सोमवार को IAS अधिकारी विक्रम यादव ने अपनी 30 किलोमीटर की रनिंग की पोस्ट इंस्टाग्राम पर डालकर सबको हैरत में डाल दिया। वहीं, रिटायर्ड IPS के के मिश्रा आज भी किसी 18 साल के युवा के बराबर एक्सरसाइज करते हैं। बात फिटनेस की चले तो ओ पी सिंह को कैसे भूला जा सकता है, जिन्होंने डीजीपी रहते हुए हरियाणा पुलिस को फिटनेस का ऐसा सबक सिखाया कि आज भी उनकी फिटनेस की महकमे में है।
IAS विक्रम यादव: रनिंग के शौकीन IAS विक्रम यादव अक्सर मैराथन में दौड़ते नजर आते हैं। हाल ही में वह चंडीगढ़ में लेक टू लेक मैराथन में दौड़े। अपनी फिटनेस के लिए मशहूर विक्रम यादव युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वह पराली नियंत्रण पर अपने बेहतरीन काम के लिए भी चर्चा में आ चुके हैं।
मौजूदा वक्त में हरियाणा ऊर्जा विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी विक्रम यादव साल 2014 बैच के हरियाणा काडर के अधिकारी हैं। वह समय उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के तौर पर काम कर रहे हैं। वह इससे पहले अंबाला और फरीदाबाद में डिप्टी कमिश्नर रहे हैं। इसके अलावा, वह फरीदाबाद स्रमार्ट सिटी लिमिटेड के CEO और हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर भी रहे हैं।
View on Instagram
IAS पंकज यादव: ईमानदार अफसरों में गिने जाने वाले IAS पंकज यादव क्रिकेट खेलने के लिए मशहूर हैं। पूर्व में वह मीडिया बनाम प्रशासन के मैचों में भी धुआंधार प्रदर्शन करते रहे हैं। मौजूदा वक्त में भी वह तमाम व्यस्तताओं के बावजूद अपने इस शौक के लिए समय निकालते हैं और इसके जरिए खुद भी फिट भी रखते हैं।
2001 बैच के पंकज यादव मूलत: उत्तर प्रदेश के हैं। फिलहाल, केंद्र सरकार में अडिशनल सेक्रेटरी के पद पर तैनात पंकज यादव केंद्र में आने से पहले हरियाणा के करनाल जिले के कमिश्नर थे। वह कुछ समय के लिए उत्तर प्रदेश में भी डेप्यूटेशन पर काम कर चुके हैं।
IPS संदीप खिरवार: IPS संदीप खिरवार क्रिकेट खेलने के शौकीन हैं। 53 साल के हो चुके संदीप खिरवार आज भी फिट हैं और अपनी फिटनेस के लिए वह जमकर पसीना भी बहाते हैं। हरियाणा के अलग-अलग जिलों में सेवाएं दे चुके IPS संदीप खिरवार अब केंद्र सरकार में आ गए हैं। कुछ महीनों पहले ही उन्हें CRPF में ADG बनाया गया था। वह साल 1995 बैच के अफसर हैं।
रिटायर्ड डीजीपी ओपी सिंह: करियर के आखिरी वक्त में हरियाणा के डीजीपी बनने वाले ओ पी सिंह अब रिटायर हो चुके हैं। रिटायरमेंट की उम्र में भी फिटनेस को लेकर वह बेहद उत्साहित रहे और रिटायरमेंट के बाद भी उनका यही रुख जारी है। इस उम्र में भी वह हर दिन जिम में पसीना बहाते हैं, पार्क में सैर करते हैं और कठिन से कठिन वर्कआउट करने में भी पीछे नहीं रहते हैं।
View on Instagram
1992 बैच के IPS अधिकारी रहे ओपी सिंह को तब हरियाणा का डीजीपी बनाया गया था जब शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया गया था। डीजीपी बनने से पहले वह नार्कोटिक्स ब्यूरो में काम काम कर रहे थे। इसे पहले वह अंबाला, पंचकूला और फरीदाबाद के कमिश्नर भी रह चुके थे।
View on Instagram
रिटायर्ड IPS के के मिश्रा: 1987 बैच के IPS अधिकारी KK मिश्रा साल 2020 में रिटायर हो चुके हैं। हरियाणा काडर के अधिकारी रहे के के मिश्रा की उम्र अब 66 साल हो चुकी है लेकिन इस उम्र में भी वह जिम में खूब पसीना बहाते हैं।