हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों के लिए चल रही भर्ती परीक्षा की कटऑफ लिस्ट जारी की तो सभी चौंक गए। इस लिस्ट में उम्मीदवारों को कुछ ऐसा दिखा जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की थी। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी दी गई। इस कटऑफ में सबसे हैरान कर देने वाली बात आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)की कटऑफ है। इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग सवाल भी कर रहे हैं। वहीं, आयोग ने इस भर्ती के लिए आगे का शेड्यूल जारी कर दिया है और उसको लेकर तैयारियां लगभर पूरी कर ली गई हैं।
इस मेरिट लिस्ट को सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच चर्चा है कि यह कैसे हो गया। इसको लेकर कई सामाजिक कार्यकर्ता सवाल भी उठा रहे हैं और सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सोशल एक्टिविस्ट श्वेता ढुल ने सरकार पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
यह भी पढ़ें: पत्नी सो रही थी, पति ने बेटियों का गला रेत दिया, फोन करके बुलाई पुलिस
कितनी गई कटऑफ?
- UR - 52.17
- EWS - 71.93
- BCA - 65.06
- BCB - 69.90
- OSC - 64.04
- DSC - 57.85
इस भर्ती के लिए सबसे ज्यादा कटऑफ EWS कैटेगरी की ही गई है। अनरिजर्व कैटेगरी की कटऑफ सबसे कम है जो 52.17 है। इससे ज्यादा डीएससी की 57.85 है। इसको लेकर ही सवाल उठ रहे हैं कि रिजर्व कैटेगरी की कटऑफ इतनी ज्यादा कैसे जा सकती है।
ओपन कैटेगरी में लेने की मांग
अब इसको लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल एक्टिविस्ट श्वेता ढुल ने कहा कि नियमों के अनुसार, अगर रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार ओपन कैटेगरी की कटऑफ से ज्यादा स्कोर करते हैं तो उन्हें ओपन कैटेगरी में अप्लाई करने का मौका दिया जाना चाहिए। हालांकि, हरियाणा सरकार ने यह मौका नहीं दिया है। श्वेता ढुल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार नहीं चाहती कि समय से यह भर्ती पूरी हो। इसलिए इस तरह के फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला अब कोर्ट में जा सकता है और इसके कारण यह भर्ती लटक सकती है।