logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा में 9 दिन के लिए क्यों बंद रहेंगे सभी बूचड़खाने?

हरियाणा सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत राज्य में 9 दिन के लिए सभी बूचड़खानों को बंद रखने को कहा गया है।

slaughter house

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

हरियाणा में 9 दिन तक सभी बूचड़खाने बंद रहेंगे। इन बूचड़खानों को जैन धर्म के पर्युषण पर्व के चलते बंद रखा जाएगा। इसे लेकर शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने आदेश जारी कर दिया है। 

 

इस आदेश को सभी जिला उपायुक्तों को लागू करवाने के लिए कहा गया है। जारी आदेश के मुताबिक, हरियाणा के सभी बूचड़खाने 20 अगस्त से 28 अगस्त बंद रहेंगे।

 

 

दरअसल, 2010 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश दिया था और साफ किया था कि हर साल पर्युषण पर्व के दौरान बूचड़खानों को बंद रखा जाएगा। इसके बाद हरियाणा सरकार ने एक मेमो जारी कर दिया था। इस फैसले के बाद से ही हर साल पर्युषण पर्व के दौरान 9 दिन के लिए बूचड़खानों को बंद रखा जाता है। 

क्या होता है पर्युषण पर्व?

पर्युषण का अर्थ है परि यानी चारों ओर से, उषण यानी धर्म की आराधना। श्वेतांबर और दिगंबर समाज के पर्युषण पर्व भाद्रपद मास में मनाए जाते हैं। श्वेतांबर के व्रत समाप्त होने के बाद दिगंबर समाज के व्रत प्रारंभ होते हैं। यह पर्व महावीर स्वामी के मूल सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म, जिओ और जीने दो की राह पर चलना सिखाता है तथा मोक्ष प्राप्ति के द्वार खोलता है।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें