logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मंदिर में मिला सिर, घर में धड़; छोटे भाई की हत्या के आरोप में बड़ा भाई गिरफ्तार

बिहार के पटना में बड़े भाई अजीत पर छोटे भाई की हत्या का आरोप है। छोटे भाई का सिर दुर्गा मंदिर में मिला, जबकि धड़ घर पर रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर के बाहर लगी भीड़ की AI Generated तस्वीर

मंदिर के बाहर भीड़, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार की राजधानी पटना से छोटे भाई की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बड़ा भाई अपने छोटे भाई को दुर्गा मंदिर घुमाने के बहाने ले गया और वहां उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि छोटे भाई का सिर मंदिर में मिला, जबकि उसका धड़ घर पर रखा हुआ था। घटना पटना से सटे रानीतालाब थाना क्षेत्र के जीतन छपरा गांव की है। आरोपी बड़े भाई की पहचान अजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के कारणों का पता चल सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हत्या के पीछे अंधविश्वास की आशंका जताई जा रही है। गांव वालों का कहना है कि आरोपी अजीत पिछले कुछ समय से अजीब हरकतें करता था। वह तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास से जुड़ी बातें करता था। आशंका जताई जा रही है कि किसी तांत्रिक के कहने पर या मनोकामना पूरी करने के लिए उसने अपने ही भाई की हत्या कर दी। हालांकि, वारदात के वास्तविक कारणों को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब: थार और बाइक की मांग को लेकर पत्नी की पिटाई, CCTV फुटेज वायरल

सिर मंदिर में, धड़ घर पर मिला

ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह अजीत अपने छोटे भाई को घूमने के बहाने घर से दुर्गा मंदिर ले गया था। काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटे। बाद में जब ग्रामीण मंदिर की तरफ गए तो वहां खून से लथपथ सिर पड़ा देखा। इसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई। लोग मंदिर की ओर दौड़ पड़े। कुछ लोग अजीत के घर पहुंचे तो वहां धड़ रखा हुआ था। घटनास्थल की स्थिति देखकर गांव के लोग स्तब्ध रह गए।

 

यह भी पढ़ें: हाई एल्टीट्यूड, कम ऑक्सीजन और दुर्गम चौकियां, कितनी मुश्किल है ITBP की ड्यूटी?

गांव में तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल

सूचना मिलते ही रानीतालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के सिर और धड़ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बड़े भाई अजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया  है, ताकि स्थिति बिगड़ने न पाए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने इस घटना को किन परिस्थितियों में अंजाम दिया और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी।


और पढ़ें