कलकत्ता हाई कोर्ट से टीएमसी के बागी गुट को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को अदालत ने बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता चुनने के बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को रद्द कर दिया है। हाई कोर्ट के इस फैसले को
ममता बनर्जी
के लिए बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। बागी अखरुज्जमां की चीफ व्हिप के तौर पर नियुक्ति को भी अदालत ने रद्द कर दिया है।
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक न्यायाधीश जस्टिस कृष्ण राव ने शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई की और अपना फैसला सुनाया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस को 10 दिनों के भीतर यह तय करने का निर्देश दिया कि बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा?
यह भी पढ़ें: 'हमारा रुख नहीं बदला', परिसीमन बिल पर स्टालिन ने लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट
पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस ने चीफ व्हिप के तौर पर अखरुज्जमां और बागी गुट के ही ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दी। विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ ममता बनर्जी गुट के सोभनदेब चट्टोपाध्याय ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने दोनों को दो महीने तक अपने पद पर बने रहने की मंजूरी दी। इसकी मियाद 18 अक्टूबर को समाप्त हो गई। इसके बाद सोभनदेब चट्टोपाध्याय दोबारा हाई कोर्ट पहुंचे।
खबर अपडेट की जा रही है....