logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हिमाचल में पंचायत चुनावों की घोषणा, तीन चरणों में 31 हजार पदों के लिए वोटिंग

हिमाचल प्रदेश में पंचायत राज चुनावों की घोषणा हो गई है। राज्य में 26 मई, 28 मई और 30 मई को ग्राम पंचायत, ब्लॉक समिति और जिला परिषद के लिए वोटिंग होगी।

election

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

हिमाचल प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल यानी पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग ने औपचारिक तौर पर चुनाव की घोषणा कर दी है और विस्तृत शेड्यूल भी जारी कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अनिल खाची ने मंगलवार को पंचायत चुनावों का शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल की कुल 3754 पंचायतों में चुनाव होंगे। 

 

हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयुक्त अनिल कुमार खाची ने राजधानी शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव की तैयारियों और शेड्यूल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में पंचायती राज का चुनाव 3 चरणों में होगा। पहले चरण का चुनाव 26 मई, दूसरे चरण का चुनाव 28 मई और 30 मई को तीसरे चरण का चुनाव होगा।

 

यह भी पढ़ें: Live: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग, TMC पर भारी पड़ेगी BJP?

 

जनता चुनेगी 31 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि

चुनाव आयुक्त ने जानकारी दी कि ये चुनाव राज्य के सभी 12 जिलों में प्रधान, उप-प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के सदस्यों सहित कुल 31,182 पदों के लिए होंगे। हालांकि, उन्होंने बताया कि इस शेड्यूल में कुल्लू जिले की 4 ग्राम पंचायतों को शामिल नहीं किया गया है। इसके पीछे उन्होंने मुख्य कारण उनका कार्यकाल बताया जो 9 फरवरी 2027 तक है। कुल्लू में सिर्फ पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्यों के चुनाव होंगे। 

चुनाव का शेड्यूल

  • घोषणा- 28 अप्रैल
  • अधिसूचना- 29 अप्रैल
  • नामांकन - 7,8 और 11 मई 2026 को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक
  • नामांकन पत्रों की जांच- 12 मई 2026
  • चुनाव चिह्न- 15 मई 
  • वोटिंग- 26 मई, 28 मई और 30 मई
  • मतगणना- पंचायत चुनाव की वोटिंग के दिन तीन बजे के बाद
  • मतगणना- पंचायत समिति और जिला परिषद की 31 मई को ब्लॉक मुख्यालय में

यह भी पढ़ें: 'हमें पैदल भेजा, धूप में चक्कर आ गया', PM मोदी की सभा में गई छात्राओं की शिकायत 

50 लाख से ज्यादा वोटर्स

राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पंचायती राज की वोटर लिस्ट में राज्य के 50.79 लाख से ज्यादा वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। इसमें 25.62 लाख पुरुष और 25.11 लाख महिलाएं हैं। इसके अलावा 29 वोटर अन्य की कैटेगरी में भी शामिल हैं। इन चुनावों में नए मतदाता यानी 18 साल के वोटर्स की संख्या 52 हाजर है। यह चुनाव बैलेट पेपर पर होंगे। चुनाव आयुक्त ने बताया कि पंचायत सदस्य के लिए सफेद, उपप्रधान के लिए पीला, प्रधान हलका हरा बैलेट पेपर होगा। बीडीसी सदस्य के लिए गुलाबी और जिला परिषद सदस्य के लिए हल्का नीला बैलेट पेपर होगा। 

 


और पढ़ें