हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय मंत्री
नितिन गडकरी
से मुलाकात की थी। जहां उन्होंने हिमाचल की परिवहन व्यवस्था को लेकर नितिन गडकरी से बात की थी। इसी दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्पीड बढ़ाने के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने का फैसला किया है। इससे लोगों को लंबे सफर में राहत मिलेगी। यह बैठक 3 सितंबर को हुई थी।
बैठक के दौरान उन्होंने टूरिस्ट गाड़ियों की आयु सीमा 12 साल से बढ़ाकर 15 साल करने की अपील की थी। मुकेश अग्निहोत्री ने नितिन गडकरी से कहा कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट के मुताबिक, गाड़ी की एज लिमिट पहले से बढ़ाई जा चुकी है। उसी प्रकार कॉन्ट्रैक्ट कैरिज गाड़ियों की आयु सीमा 12 साल से बढ़ाकर 15 साल करनी चाहिए। इससे टैक्सी चलाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें, टूरिस्ट परमिट के तहत राज्य की टैक्सियों की वैधता समय सीमा 12 साल से बढ़ाकर 15 साल की गई है। मुकेश से बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री ने जरूरी अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: बिहार में बाढ़ का मंडराया खतरा, 1.65 मीटर ऊपर बह रही गंगा नदी
मीटिंग में उठा ATS का मुद्दा
इस बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश के ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों के मुद्दे पर चर्चा की गई। तब मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हिमाचल में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों की संख्या बेहद कम है। मुकेश के मुताबिक, प्रदेश में सिर्फ 2 ऑटोमेटेड स्टेशन हैं। जिसके बाद नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि राज्य में जल्द ATS की संख्या बढ़ाई जाएगी।
इसके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने अपील की कि अमृतसर-होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को पंडोगा (पंजाब-हिमाचल सीमा) से झलेड़ा और ऊना को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने का निर्देश दिया जाए। जिसके बाद राजमार्ग को जोड़ने के निर्देश जारी किए गए।
यह भी पढ़ें: सड़क पर खतरा है या नहीं? Google Map बता देगा, आगरा में शुरू हुआ डिजिटल मॉडल
उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सकारात्मक नजरिए को देखते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही आशा व्यक्त की कि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित होगा, जिससे प्रदेश के परिवहन क्षेत्र को लंबे समय से अपेक्षित राहत मिल सकेगी।