logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं सुंदर सिंह ठाकुर, जिन्हें हिमाचल की सुक्खू सरकार में मिलेगा मंत्री पद?

हिमाचल की सुक्खू सरकार में सुंदर सिंह ठाकुर का मंत्री बनना अब तय माना जा रहा है। दिल्ली में मंथन के बाद हाईकमान ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है और जल्द ही शपथ ग्रहण होगा।

Congress Meeting

हिमाचल कांग्रेस नेताओं की मीटिंग, Photo Credit: Congress

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। कुल्लू सदर से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना तय माना जा रहा है। कांग्रेस हाईकमान से इस संबंध में सहमति मिलने के बाद अब शपथ ग्रहण की तारीख तय होना बाकी है। इसको लेकर हिमाचल में सियासी हलचल तेज है। 

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले ही संकेत दे चुके हैं कि सुंदर सिंह ठाकुर को जल्द मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इससे पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक शपथ कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक से पहले भी हो सकती है। हालांकि, पहले PAC की मीटिंग के बाद कैबिनेट विस्तार तय किया गया था लेकिन इस बैठक में देरी के कारण अब कैबिनेट विस्तार पहले भी हो सकता है।  

 

यह भी पढ़ें: क्या है फिदेल कास्त्रो और इंदिरा गांधी के गले मिलने की कहानी? वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली में हुई अहम बैठक

मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलावों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को तैयार करने पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अलग स्तर पर भी चर्चा हुई, जिसमें सुंदर सिंह ठाकुर के नाम पर सहमति बनी। अब शपथ समारोह के लिए उपयुक्त तारीख तय की जानी है।

15 अगस्त से पहले शपथ की चर्चा

सुंदर सिंह ठाकुर के शपथ ग्रहण को लेकर 15 अगस्त से पहले की संभावना भी सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ठाकुर के 15 अगस्त के आसपास लाहौल-स्पीति के केलांग में जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम है, जिसके चलते उससे पहले शपथ दिलाए जाने की अटकलें तेज हुई हैं। हालांकि, अंतिम तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

खाली है मंत्रिमंडल की एक सीट

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 12 पद हैं। सुक्खू सरकार के गठन के बाद कुछ चरणों में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, लेकिन एक पद लंबे समय से खाली है। अब इस रिक्त पद पर कुल्लू विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। सुंदर सिंह ठाकुर पहले सुक्खू सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। बाद में हाई कोर्ट के फैसले के बाद मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्तियां समाप्त हो गई थीं।

 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी विदेश नीति पर दे रहे थे ज्ञान, फिर किसने की मेलोनी पर भद्दी बात?

मंत्रियों के विभागों में भी हो सकता है बदलाव

सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद सरकार में विभागों के पुनर्वितरण की संभावना भी जताई जा रही है। इसके अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष पद और कांगड़ा क्षेत्र को सरकार में प्रतिनिधित्व देने को लेकर भी कांग्रेस नेतृत्व के स्तर पर मंथन जारी है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर है। कांग्रेस हाई कमान से सहमति के बाद अब सभी की नजरें राजभवन और सरकार की ओर हैं। आधिकारिक कार्यक्रम सामने आने के बाद ही शपथ की तारीख और समय स्पष्ट होगा।


और पढ़ें