logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बंगाल: एनकाउंटर में मारा गया रतन शेख, पुलिस टीम पर की थी फायरिंग

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर को मार गिराया है। उस पर एक पुलिस कांस्टेबल पर फायरिंग करने का आरोप था।

West Bengal

बंगाल में छह माह में पांचवां एनकाउंटर। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर को मार गिराया है। उस पर एक पुलिस कांस्टेबल पर फायरिंग करने का आरोप था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहचान रतन शेख के रूप में हुई। उसका लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर 36 मामले दर्ज थे। बंगाल में बीजेपी सरकार आने के बाद यह पांचवां एनकाउंटर है।

 

शुक्रवार को पुलिस ने बोलपुर के शांति निकेतन पुलिस थाना क्षेत्र में दबिश दी। तभी रतन शेख ने फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से एक कांस्टेबल घायल हुआ था। बताया जा रहा है कि पुलिस शेख को गिरफ्तार करने पहुंची थी। तभी उसने टीम पर भी फायरिंग कर दी थी।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'कोई VIP शामिल नहीं', अंकिता भंडारी केस के दोषी के पिता ने पब्लिक की चैट

 

बंगाल पुलिस के मुताबिक रविवार को रतन शेख को टीम ने धर दबोचा। उससे वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल के बारे में पूछा गया। आरोपी ने बताया कि पिस्तौल नानूर में रखी है। जब पुलिस टीम उसके साथ वहां गई तो आरोपी ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली पुलिस की गाड़ी में लगी। इसके बाद टीम ने बचाव में जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से रतन शेख घायल हो गया। उसे बोलपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।

 

 

खबर अपडेट की जा रही है...

Related Topic:#West bengal news#BJP

और पढ़ें