logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AMU में डेटिंग ऐप से हनीट्रैप का खेल, BBA छात्र अरेस्ट,15 से ज्यादा वीडियो मिले

UP की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में डेटिंग एप के जरिए युवकों को हनीट्रेप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने बीबीए के छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगा रही है।

aligarh muslim university hostel case

पुलिस हिरासत में पकड़ा गया छात्र, Photo Credit : Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में डेटिंग ऐप के जरिए युवकों को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन पुलिस ने मामले में AMU के BBA तृतीय वर्ष के छात्र शाहजिल शान खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल से 15 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है। शुरुआती जांच में करीब 14 से 15 युवकों को इस गिरोह का शिकार बनाए जाने का दावा किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य समलैंगिक युवकों के लिए बने ग्राइंडर डेटिंग ऐप पर कई प्रोफाइल बनाकर युवकों से दोस्ती करते थे। इसके बाद बातचीत बढ़ाकर उन्हें मिलने के बहाने AMU के VM हॉल में बुलाया जाता था। आरोप है कि युवक के हॉल पहुंचने के बाद वहां पहले से मौजूद गिरोह के सदस्य उसे कमरे में रोक लेते थे। इसके बाद एक युवक के निर्वस्त्र होने के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाया जाता था।

छापे का डर दिखाकर बनाते थे वीडियो

पुलिस के अनुसार गिरोह का तरीका बेहद योजनाबद्ध था। युवक के कमरे में पहुंचने के बाद कुछ लोग अचानक बाहर से आने और छापा पड़ने की बात कहते थे। इससे वहां मौजूद युवक डर जाता था। इसी दौरान उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए जाते थे। इसके बाद इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग की जाती थी और पीड़ित से रकम की मांग की जाती थी।

 

यह भी पढ़ें: छात्रा से छेड़खानी में सिपाही पर केस, सस्पेंड, हंगामे के बाद बाइक छोड़ फरार

AMU कर्मचारी के बेटे से वसूली के बाद खुला मामला

मामले का खुलासा AMU के एक कर्मचारी के 19 वर्षीय बेटे से कथित तौर पर 25 हजार रुपये की वसूली के बाद हुआ। पीड़ित के पिता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक 17 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने युवक को दोस्तों से मिलने के लिए VM हॉल बुलाया था। आरोप है कि वहां पहले से कई लोग मौजूद थे और युवक को जबरन एक कमरे में रोक लिया गया।

 

पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ मारपीट की गई और उसे जबरन निर्वस्त्र किया गया। वह कई घंटे तक कमरे में बंधक रहा। इस दौरान मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि बेटे की जेब से 5,600 रुपये भी छीन लिए गए। इसके साथ ही यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया है। पिता के मुताबिक आरोपियों ने बेटे का अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बनाया। विरोध करने पर उसे धमकाया गया और वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया गया। 

जांच में सामने आए कई नाम

शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद शाहजिल शान खान को गिरफ्तार किया गया।


सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि आरोपी ग्राइंडर ऐप के जरिए युवकों से संपर्क करते थे और उन्हें VM हॉल में मिलने के लिए बुलाया जाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच में आरोपियों के बीच शाहजिल, मन्नान, भोला भाई और ऑगी जैसे नामों से एक-दूसरे को बुलाने की बात सामने आई है। पुलिस जांच में जुनैद मिंटो समेत चार-पांच अन्य नाम भी सामने आए हैं। जुनैद के भी AMU का छात्र होने की बात कही जा रही है।

14 से 15 युवकों को बनाया गया निशाना

दर्ज शिकायत और शुरुआती पुलिस जांच के मुताबिक गिरोह ने करीब 14 से 15 युवकों को कथित तौर पर निशाना बनाया। पुलिस को आशंका है कि AMU के कुछ छात्रों ने बाहरी युवकों के साथ मिलकर यह नेटवर्क तैयार किया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में कुल कितने लोग शामिल थे और किन-किन लोगों से कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग के जरिए रकम वसूली गई।

 

गिरफ्तार आरोपी शाहजिल शान खान मूल रूप से पीलीभीत जिले का रहने वाला है। वह पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के परिवा वेस्ट का निवासी बताया गया है। फिलहाल वह AMU के VM हॉल में रह रहा था।पुलिस ने उसके पास से iPhone 13 Pro Max और 1,200 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी के मोबाइल फोन से 15 से अधिक वीडियो मिले हैं। 

 

यह भी पढ़ें: कन्नौज में 50 लाख की अवैध शराब पकड़ी, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

करीब चार महीने से सक्रिय होने का दावा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कथित गिरोह करीब चार महीने से सक्रिय था। डेटिंग ऐप के जरिए युवकों से संपर्क करना, उन्हें मिलने के लिए बुलाना, वीडियो बनाना और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना इसका कथित तरीका था।अब पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।


और पढ़ें