logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छात्रा से छेड़खानी में सिपाही पर केस, सस्पेंड, हंगामे के बाद बाइक छोड़ फरार

बलिया में कोचिंग जा रही छा़त्रा से सिपाही ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की है। आरोपी मौके से फरार है। पढ़ें रिपोर्ट।

Crime News

सिपाही के खिलाफ तहरीर देते पूर्व विधायक व स्थानीय लोग, Photo Credit : Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला बलिया में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की है। छेड़खानी का आरोप दोकटी थाना क्षेत्र की लालगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही पंकज गुप्ता पर लगा है। छात्रा का आरोप है कि सिपाही ने सुनसान रास्ते पर उसकी साइकिल रोककर छेड़खानी की और उसके शरीर को छुआ। छात्रा के शोर मचाने पर उसके परिजन और ग्रामीण सिपाही को पकड़ने के लिए दौड़े तो वह अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की छात्रा शुक्रवार शाम ट्यूशन पढ़ने गई थी। घर लौटते समय रास्ते में सिपाही ने उसे अकेला देखकर उसकी साइकिल रोक ली। छात्रा ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि पंकज गुप्ता पिछले तीन दिनों से उसे अकेला देखकर परेशान कर रहा था और मोबाइल नंबर देने के लिए कहता था।छात्रा ने बताया कि लोकलाज के कारण उसने पहले यह बात किसी को नहीं बताई। शुक्रवार को ट्यूशन जाने से पहले उसने अपने घरवालों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद उसके पिता कुछ लोगों के साथ सेंट्रल बैंक के पास मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें: कन्नौज में 50 लाख की अवैध शराब पकड़ी, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

साइकिल रोककर छेड़खानी का आरोप

छात्रा के मुताबिक, ट्यूशन पढ़कर जब वह साइकिल से घर लौट रही थी, तभी सिपाही ने उसे अकेला देखकर रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद सिपाही ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और उसके शरीर को छुआ। छात्रा ने शोर मचाया तो उसके पिता और आसपास मौजूद लोग सिपाही को पकड़ने के लिए दौड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देखकर सिपाही भाग निकला। बताया जा रहा है कि वह अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गया।

सूचना पर पुलिस, पूर्व विधायक भी पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लालगंज चौकी पर थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी बैरिया और भारी पुलिस बल पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे।पूर्व विधायक ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, उसे निलंबित करने और विभागीय जांच की कार्रवाई की मांग की।

 

यह भी पढ़ें: एनकाउंटर का खौफ! ‘आत्मसमर्पण’ का कागज लेकर खुद थाने पहुंचे हत्याकांड के आरोपी

तहरीर पर मुकदमा दर्ज, सिपाही निलंबित

सीओ बैरिया आलोक कुमार गुप्त ने बताया कि लालगंज चौकी, थाना दोकटी पर तैनात सिपाही पंकज गुप्ता द्वारा कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर लौट रही बालिका के साथ छेड़खानी किए जाने की सूचना मिली थी। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।सीओ ने बताया कि आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Topic:#Crime News#UP News

और पढ़ें