उत्तराखंड के रहने वाले रवि टम्टा ने इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप तैयार किया है। रवि अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। उनके पास कोई इंजीनियरिंग के डिग्री नहीं है। इसी साल अगस्त में रवि की प्रोटोटाइप कार ने पहली उड़ान भरी तो पूरे देश में उनकी चर्चा होने लगी। रवि ने अपनी फ्लाइंग कार को HAPIDA SKYNeX नाम दिया है।
जिला अधिकारियों की देखरेख में रवि की फ्लाइंग कार ने अल्मोड़ा के आर्मी हेलीपैड से उड़ान भरी थी। करीब एक मिनट तक हवा में रहा। इसी एक मिनट की सफलता के पीछे रवि ने 13 साल का समय खपाया है। एक दशक से अधिक तक परीक्षण किया, सीखा और नई-नई रिसर्च की, ताकि अपनी उड़ाने वाली कार को और बेहतर बना सके। रवि की यह फ्लाइंग कार सिंगल सीटर है।
यह भी पढ़ें: कपड़े फाड़े... चोट पहुंचाई; ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
कहां से आया आइडिया?
रवि टम्टा का गांव कफलीखान अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम के पास है। पहाड़ी इलाकों में अक्सर थोड़ी सी दूरी तय करने में घंटों का समय लगता है। रवि टम्टा अपने इनोवेशन से यही समस्या को दूर करना चाहते हैं। रोजमर्रा की जिदंगी में आने वाली इसी समस्या ने रवि को फ्लाइंग कार का बनाने का आइडिया दिया। उन्होंने फ्लाइंग कार बनाने का निर्णय लिया। वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग पर अधिक फोकस किया, ताकि यह कार रनवे पर निर्भर न रहे।
ड्रोन टेक्नोलॉजी पर बनी फ्लाइंग कार
रवि का प्रोजेक्ट ड्रोन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। बैटरी से चलने के कारण एविएशन फ्यूल की जरूरत नहीं होती है। रवि ने यह प्रोजेक्ट हैपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड के तहत बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रवि के पास कोई इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं है। उन्होंने इंटरनेट से सीखा और उड़ाने वाली कार बना डाली।
यह भी पढ़ें: घर की खिड़की से कूदकर साइंटिस्ट ने दी जान, परिवार ने वर्क प्रेशर को बताया वजह
हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो
रवि टम्टा की फ्लाइंग कार की देशभर में तारीफ हुई। मुख्यमंत्री धामी भी उनका हौसला बढ़ा चुके हैं। बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझाकर रवि की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, 'उत्तराखंड के रवि टम्टा के पास कोई इंजीनियरिंग डिग्री नहीं है, फिर भी वे जिज्ञासा और पक्के इरादे के दम पर एक इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप बना रहे हैं। भारत का अगला बड़ा इनोवेशन शायद किसी छोटे से शहर से और एक ऐसे दिमाग से सामने आए, जिसमें सपने देखने की हिम्मत है। इसे बस उड़ान भरने के एक मौके की ज़रूरत है।'