logo

मूड

ट्रेंडिंग:

साड़ियों के नीचे छिपा था TMC नेता, पुलिस ने मारा गोदाम पर छापा

बंगाल पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी टीएमसी नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती को एक गोदाम में साड़ियों के ढेर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।

Brahmananda Chakrabarty

साड़ियों के नीचे छिपा था TMC नेता। Photo Credit- Social Media

पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के आरोपी और तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को रविवार को हावड़ा जिले के अमता से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी साड़ियों के ढेर के नीचे छिपा हुआ मिला, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान हावड़ा के उदयनारायणपुर के रहने वाले ब्रह्मानंद चक्रवर्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ब्रह्मानंद चक्रवर्ती गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में घर के अंदर साड़ियों के ढेर के नीचे छिपा हुआ था।

 

यह भी पढ़ें: किट्टू हत्याकांड: घटनास्थल पर लाए गए लंगड़ाते गंजे आरोपी, पुलिस का अनोखा तरीका

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर साड़ियों के ढेर के नीचे छिपे ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने दावा किया कि 2021 से लेकर अब तक चुनाव के बाद हिंसा की घटनाओं में कथित संलिप्तता के सिलसिले में ब्रह्मानंद चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायतें सालों से लंबित थीं।

 

 

 

 

पुलिस ने इससे पहले चार मई को कूच बिहार के माथाभंगा में घर के अंदर बिस्तर के नीचे छिपे तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शाहिदुल मियां को गिरफ्तार किया था।

 

यह भी पढ़ें: '5 हजार लगाओ, 1.60 लाख पाओ’, पूर्णिया में ठगों ने लूटी दर्जनों महिलाओं की जिंदगी

अचानक हिला साड़ियों का ढेर

अमता पुलिस स्टेशन की पुलिस शनिवार शाम को ब्रह्मानंद की तलाश में तंतुजा गई थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस की नजर साड़ियों के ढेर पर गई, तभी साड़ियों में हलचल पैदा हुई। यह हलचल देखकर पुलिस को शक हुआ, पुलिस ने धीरे-धीरे साड़ियों की लाइनें हटाईं, देखा कि ब्रह्मानंद वहां लेटा हुआ था। बाद में उन्होंने ब्रह्मानंद को पेंड्रो पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। 

Related Topic:#West bengal news#TMC

और पढ़ें