logo

मूड

ट्रेंडिंग:

किट्टू हत्याकांड: घटनास्थल पर लाए गए लंगड़ाते गंजे आरोपी, पुलिस का अनोखा तरीका

5 जून को पिंजौर बाजार में दिनदहाड़े जितेश मनोचा उर्फ किट्टू की डंडों से पीटकर हत्या करने वालों को पुलिस ने बाजार में गंजा करके घुमाया।

kittu murder

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पंचकूला के पिंजौर स्थित मुख्य बाजार में हुए चर्चित जितेश मनोचा उर्फ किट्टू हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस चारों आरोपियों को क्राइम सीन रीक्रिएशन और निशानदेही के लिए घटनास्थल पर ले गई। पुलिस जिस जगह आरोपियों को लेकर गई थी, वहां उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई।

 

गिरफ्तार चारों आरोपियों के नाम  मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गणेशपुर भौरिया, पिंजौर, रोहित मेहता उर्फ विक्की निवासी नंगल, कालका, मनीष कुमार निवासी रतपुर कॉलोनी तथा खुशदीप सिंह उर्फ दीपी निवासी मानकपुर ठाकुरदास हैं। चारों को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच पिंजौर मुख्य बाजार में लाया गया था। 

 

यह भी पढ़ें: नकली पुलिस बन करते थे क्राइम, घर से फेक वर्दी-टोपी और हथियार बरामद

लंगड़ाते हुए बाजार में धुमे आरोपी

सबसे पहले पुलिस ने चारों को गंजा करके बाजार में ले गई और घटनास्थल पर घुमाकर वारदात से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। आरोपी बाजार में चल रहे, तो लंगड़ा रहे थे। जैसे ही आरोपियों के बाजार में लाए जाने की सूचना फैली, सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। 

5 जून को पिंजौर में हुई थी हत्या

बाजार क्षेत्र में भारी भीड़ के चलते पुलिस ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था कर रखी थी, जिससे कि कोई अनहोनी हो होने पाए। बता दें कि 5 जून को पिंजौर मुख्य बाजार में दिनदहाड़े कुछ नकाबपोश हमलावरों ने जितेश मनोचा उर्फ किट्टू की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के समय जितेश अपने दोस्त मोहित के साथ स्कॉर्पियो कार में बैठा हुआ था।

 

यह भी पढ़ें: '5 हजार लगाओ, 1.60 लाख पाओ’, पूर्णिया में ठगों ने लुटी दर्जनों महिलाओं की जिंदगी

पुलिस लगातार कर रही छापेमारी 

आरोपियों ने जितेश की कार के पास पहुंचकर उसे बाहर निकाला और बेरहमी से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को उसी शाम गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि मामले में शामिल अन्य हमलावर अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

 

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पूरे पिंजौर क्षेत्र में रोष और भय का माहौल बना हुआ है। वहीं मृतक जितेश के परिजन और स्थानीय लोग मामले में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें