logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पति के साथ मिलकर की बॉयफ्रेंड को मार डाला, ड्रम में डालकर नाले में फेंक दी लाश

मुंबई में एक शख्स की हत्या कर दी गई, जिसके शव को हरे ड्रम में डालकर नाले में फेंक दिया गया। पुलिस अधिकारियों को हत्या के आरोपियों का पता चल गया है।

 Husband murdered boyfriend And body put in a green drum

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

महाराष्ट्र के मुंबई में एक हैरान करने वाला मर्डर केस सामने आया है। इस मामले में एक शख्स की हत्या कर आरोपियों ने शव को हरे ड्रम में डालकर फेंक दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शख्स की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने बॉयफ्रेंड से कुछ रुपये मांगे थे लेकिन वह पैसे नहीं दे सका। इसके बाद महिला के पति और भाई ने मिलकर शख्स की हत्या कर दी।

 

यह मामला मुंबई से सटे मुंब्रा का है, जहां पीड़ित शख्स अरबाज मकसूद रहता था। अरबाज की गर्लफ्रेंड मेहजबीन शेख थी, जो शादीशुदा थी। मेहजबीन ने फोन कर अरबाज मकसून अली खान को पैसे लेकर बुलाया था। जब अरबाज बिना पैसे के मिलने पहुंचा, तो मेहजबीन के पति हसन और भाई तारिक शेख ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मेहजबीन और तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हसन फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: 19 साल के हो गए थे प्रतीक यादव, तब मुलायम ने माना अपना बेटा, क्या है कहानी?

 

कैसे हुआ हत्याकांड का पर्दाफाश?

अरबाज अपने घरवालों से दादर जाने की बात कहकर निकला था। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचा, तो अगली सुबह परिजन ने मुंब्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने अरबाज की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। शिकायत के आधार पर अरबाज की तलाश शुरू की गई।

 

पुलिस अधिकारियों ने अरबाज की फोन डिटेल्स की जांच की, जहां पता चला कि आखिरी बार मेहजबीन का कॉल आया था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मेहजबीन को थाने बुलाया। कई बार पूछताछ के बाद मेहजबीन ने हत्या का खुलासा कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: पेड़ से गिरा नींबू उठाने पर 12 साल के बच्चे को मार डाला, 12 लोग गिरफ्तार

 

आरोपी मेहजबीन ने पुलिस को क्या बताया?

मेहजबीन ने पुलिस को बताया कि उसने ही कॉल करके अरबाज को पैसे लेकर आने के लिए बुलाया था। हालांकि, अरबाज बिना पैसों के ही मिलने आ गया। इसके बाद पति हसन और भाई तारिक ने प्लास्टिक के पाइप से अरबाज के हाथ बांध दिए। दोनों ने मिलकर अरबाज की पिटाई की और फिर उसकी हत्या कर दी। अरबाज की हत्या के बाद हसन और तारिक एक हरा ड्रम लेकर आए। उसी ड्रम में अरबाज का शव डाला गया। इसके बाद मुंब्रा के नाले में ड्रम फेंक दिया गया।

Related Topic:#State News

और पढ़ें