logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रिटायर्ड IPS की पत्नी की हत्या कर गया नेपाली नौकर! घर लूटकर हुआ फरार

हैदराबाद के सबसे पॉश इलाके जुबली हिल्स में पूर्व आईपीएस ऑफिसर विनय रंजन रे की पत्नी की उनके घर में ही हत्या कर दी गई।

Hyderabad murder

हैदराबाद में हत्या। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैदराबाद में सबसे पॉश इलाका है जुबली हिल्स। यहां पूर्व आईपीएस ऑफिसर विनय रंजन रे की पत्नी की उनके घर में ही हत्या कर दी गई है। यह खबर सामने आते ही जुबली हिल्स में हड़कंप मच गया है।

 

मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस और परिवार का इस हत्या केस में सबसे पहले शक घर के नौकर पर जा रहा है। पुलिस को शक है कि परिवार ने हाल ही में नेपाल से घरेलू नौकरानी को काम पर रखा था। ऐसे में नेपाली नौकर और उसके साथी इस हत्या में शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: पटना में बवाल, BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज; पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

घर से कीमती सामान लेकर फरार

मृतक का नाम 55 साल की तनुजा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने तनुजा की गला घोंटकर हत्या की। हत्या करने के बाद हत्यारे घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

 

यह भी पढ़ें: कंधे पर हाथ, मंच पर मुस्कान, गांधी मैदान में फिर दिखी मोदी-नीतीश की केमिस्ट्री

कमिश्नर ने किया दौरा

घटना के समय विनय रंजन रे हैदराबाद से बाहर थे। हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वी सी सज्जनार समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। एक फोरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया और वहां से सबूत इकट्ठा किए हैं।

 

जुबली हिल्स पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने और गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टीमें बनाई हैं।


और पढ़ें