logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ठुकरा के प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी', प्रेमी ने घर में घुसकर 5 को चाकू घोंपा

हैदराबाद के रायदुर्गम इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी एक्स के परिवार के पांच सदस्यों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया।

Hyderabad Jilted lover

प्रतीकात्मक तस्वीर।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां एकतरफा प्यार में ठुकराए गए प्रेमी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी ने एक्स गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर उसके माता-पिता, बहन और चाचा पर हमला किया।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी का गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ता एक साल पहले खत्म हो गया था। मामला हैदराबाद के रायदुर्गम इलाके का है। रायदुर्गम पुलिस ने 22 साल के आरोपी को गितफ्तार कर लिया है। युवक बेरोजगार है, जिसके ऊपर परिवार के सदस्यों की हत्या की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: भाई ने फोन पर बात करने से रोका, शादी से 2 दिन पहले जहर खाकर मर गई बहन

पीछा करके युवती को धमकाता रहा

पुलिस ने बताया कि युवक का नाम गोवर्धन है। उसका 20 साल की युवती के साथ रिश्ता था। युवती ने गोवर्धन के साथ में अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। इसके बाद से ही गोवर्धन महीनों तक लड़की का पीछा करता रहा और उसे धमकाता रहा।

 

यह भी पढ़ें: 'एनकाउंटर फर्जी, माफी मांगे सीएम सम्राट', तेजस्वी यादव हुए आगबबूला

पुलिस ने क्या बताया

रायदुर्गम थाने के इंस्पेक्टर सीएच वेंकन्ना ने कहा बताया कि हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू मौके से बरामद कर लिया गया है। इंस्पेक्टर ने कहा, 'आरोपी ने चाकू एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से 249 रुपये में खरीदा था। यह उसे 16 जून को डिलीवर किया गया था। हमने खरीदारी की जानकारी इकट्ठा कर ली है।'

 

पुलिस के मुताबिक, गोवर्धन शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे पास की बिल्डिंग से चढ़कर फ्लैट में घुस गया। उसने सबसे पहले युवती की बड़ी बहन के गले पर चाकू रख दिया। जब परिवार वालों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड और उसके माता-पिता पर हमला कर दिया।

Related Topic:#Telangana News

और पढ़ें