logo

ट्रेंडिंग:

'मुझे पता है, वह मेरा नहीं है', लिखकर यूट्यूबर ने खत्म कर ली जिदंगी

हैदराबाद में रहने वाली 21 साल की यूट्यूबर बोनु कोमली ने ब्रेकअप के तनाव के कारण आत्महत्या कर ली।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 21 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली। घटना हैदराबाद के केपीएचबी इलाके की है। मृतक युवती मूलरूप से आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले की रहने वाली थी। उसकी पहचान 21 वर्षीय बोनु कोमली के तौर पर हुई है।

 

पुलिस के मुताबिक कोमली विज्ञान की छात्रा के अलावा पार्ट-टाइम यूट्यूबर भी थी। किराये के कमरे में फांसी लगाने से पहले युवती ने एक डायरी में अपनी मौत की वजह लिखी।     

 

बताया जा रहा है कि कोमली पिछले तीन वर्षों से एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थीं। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन हाल ही में ब्रेकअप होने के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई।

 

यह दूरियां कोमली सहन नहीं कर पाईं और मानसिक तनाव में आकर जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लिया। 

 

यह भी पढ़ें: BJP विधायक के बेटे से मांग लिया टोल टैक्स, तुरंत मार दिया थप्पड़

डायरी में क्या लिखा?

कोमली ने अपनी डायरी में अपने पूर्व प्रेमी के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मुझे पता है कि वह अब मेरा नहीं है, लेकिन फिर भी मैं उसका इंतजार करती हूं।' कोमली के ये शब्द साफ बताते हैं कि वह उस लड़के से बहुत प्यार करती थी और उसके दूर जाने के बाद वह खुद को संभाल नहीं पाई। 

 

कोमली की मां कुमारी कुवैत में रहती हैं। अपनी जान देने से कुछ पल पहले कोमली ने अपनी मां कुमारी को एक अंतिम मैसेज भेजा था। इसमें उन्होंने लिखा, 'आई लव यू सो मच मां।' 

 

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में सफाई कर्मचारियों की सैलरी 2 लाख, वेतन देने में खर्च हो जा रहे पैसे

पुलिस की जांच

घटना की सूचना मिलते ही केपीएचबी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने कोमली के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को कमरे से एक डायरी मिली है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही क्या कोमली को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था? उनके फोन और सोशल मीडिया चैट्स की भी जांच की जा रही है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap