logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कोई विचारधारा नहीं थी मेरे पास...', नई जिम्मेदारी मिलने पर बोले सम्राट चौधरी

नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी को एनडीए के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।

samarat choudhary

सम्राट चौधरी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सम्राट चौधरी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। अब यह लगभग तय हो गया है कि वही बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है और नई जिम्मेदारी बखूबी निभाने का आश्वासन भी दिया है। कई पार्टियों में रह चुके सम्राट चौधरी ने यह भी कहा है कि वह 30 साल से सार्वजनिक जीवन में हैं लेकिन पहले उनके पास कोई विचारधारा नहीं थी। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कहा है कि सम्राट चौधरी तो लालू यादव की पाठशाला से ही निकले हैं।

 

बीजेपी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी को नेशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (NDA) के विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया है। वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सम्राट चौधरी के चयन पर बीजेपी के अलावा उसके गठबंधन दलों के नेताओं ने भी खुशी जाहिर की है और सम्राट चौधरी को बधाई दी है।

 

यह भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा ने पहले ही दे दी बधाई, सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM?

सम्राट चौधरी ने क्या-क्या कहा?

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा, 'साथियो, मेरे जीवन में बीजेपी ने जितना काम करने का मौका दिया, मैं यह कह सकता हूं कि एक राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर मैं 30 साल से काम कर रहा हूं लेकिन पहले मेरे साथ कोई विचारधारा नहीं थी। मैं इस पार्टी में जब आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विचारों की वजह से इस पार्टी से जुड़ा। 2015 के चुनाव से लगातार बीजेपी के लिए काम करता रहा और जिस तरह कभी प्रदेश में पार्टी के पदाधिकारी के तौर पर, विधान मंडल में पार्टी के नेता के तौर पर और संगठन में जो सर्वोच्च पद है, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम करने का मौका मिला।'

 

उन्होंने आगे मिला, '2015 में जब एनडीए की सरकार मिली तो बिहार के डिप्टी सीएम के तौर पर काम करने का मौका मिला। 2025 में जब बिहार की जनता ने 202 सीटें देकर मैंडेट दिया तो मुझे डिप्टी सीएम और गृहमंत्री के तौर पर काम करने का मौका। आज मैं प्रधानमंत्री जी, गृहमंत्री जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को, बीएल संतोष जी को और अन्य नेताओं को आश्वस्त करता हूं कि जो बीजेपी की विचारधारा है, उसके मुताबिक भारत को सबसे पहले और सबसे श्रेष्ठ मानने का और पार्टी को सबसे आगे खड़ा करने का काम हम करते रहेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: 'कंट्रोल तो दिल्ली के पास ही रहेगा', बिहार में नई सरकार से पहले PK का तंज

नीतीश कुमार के लिए क्या बोले सम्राट?

पूर्व सीएम नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, 'नीतीश जी ने बहुत कुछ सिखाया कि सरकार कैसे चलाई जाती है। कैसे बिहार में सुशासन स्थापित होगा। बिहार के लोकतंत्र के लिए क्या ठीक है। मैं तमाम लोगों को आश्वस्त करता हूं कि बिहार के लिए विकास के लिए, लोकतंत्र के लिए, बिहार की समृद्धि के लिए, जिस तरह प्रधानमंत्री जी ने विकिसत भारत का सपना देखा है, नीतीश कुमार जी ने जिस तरह समृद्ध बिहार का सपना देखा है, हम तमाम भाई मिलकर बिहार को समृद्ध और विकसित बनाएंगे।

 

विकास का जिक्र करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, 'संगठन को और मजबूत करना है। सरकार का सुशासन जाति, धर्म से ऊपर उठकर नीचे तक पहुंचाना है। पिछड़े हों, अति पिछड़े हों, दलित हों, महादलित समाज हों, सवर्ण समाज के गरीब हों, सभी के बीच में सबका साथ सबका विकास का सपना साकार करना है।'

 

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह, सम्राट चौधरी और तेज प्रताप यादव में से सबसे अमीर नेता कौन है?

सम्राट के लिए क्या बोले तेजस्वी यादव?

सम्राट चौधरी के नेता चुने जाने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है, 'सम्राट चौधरी तो लालू जी की ही पाठशाला के हैं। बिहार की राजनीति लालू जी के ही इर्द गिर्द चलती रहेगी। 20 साल से बीजेपी ने भी साथ में ही राज किया है। बिहार का खजाना खाली है। इंडस्ट्री नहीं है, कारखाने नहीं हैं। पढ़ाई-दवाई में फेल है। बेरोजगारी चरम पर है, पलायन अधिक है। सबसे गरीब राज्य बिहार है। 20 साल राज करने का बाद भी स्थिति यही है। जनता का कोई सीएम तो है नहीं। मैंडेट जनता ने नहीं दिया। बिहार के लोग इनसे कोई उम्मीद नहीं रखते। आपने गृहमंत्री के रूप में इनका काम देखा होगा, बिहार में अपराध इतना बढ़ गया कि अपराधी नंगा नाच कर रहे थे।'

 

बता दें कि सम्राट चौधरी को एनडीए के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और उनका मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। वह एक-दो दिन में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 

 


और पढ़ें