logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उपेंद्र कुशवाहा ने पहले ही दे दी बधाई, सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM?

NDA के विधायक दल की मीटिंग से पहले ही उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को बधाई देकर संकेत दे दिए हैं कि वही बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

samrat chaudhary

सम्राट चौधरी, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक दल के नेताओं की मीटिंग में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद नेशनल डेमोक्रैटिक अलायंस के विधायक दल की मीटिंग होनी है लेकिन इस मीटिंग से पहले ही उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को नई जिम्मेदारी की बधाई दे दी है। उपेंद्र कुशवाहा के मुताबिक, सम्राट चौधरी ही बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सम्राट चौधरी दो बार बिहार के डिप्टी सीएम रहे हैं और अमित शाह के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं।

 

उपेंद्र कुशवाहा ने अपने ट्वीट में सम्राट चौधरी की तस्वीर के साथ लिखा है, 'नई जवाबदेही के लिए श्री सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।' बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा नाम की पार्टी के मुखिया हैं। यह पार्टी एनडीए का हिस्सा है। 

 

यह भी पढ़ें: 'नई सरकार यहां का काम देखेगी', CM पद से इस्तीफा देकर क्या बोले नीतीश कुमार?

 

बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाकर पटना भेजा है। मंगलवार को उनकी मौजूदगी में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को बीजेपी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद यह लगभग तय हो गया है कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।

क्या बोले सम्राट चौधरी?

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।'

 

कौन हैं सम्राट चौधरी?

बिहार के पुराने नेताओं में से एक शकुनि चौधरी के बेटे सम्राट चौधरी मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके पिता शकुनि चौधरी इसी सीट से पहले निर्दलीय, फिर काग्रेस से, फिर समता पार्टी से और फिर राष्ट्रीय जनता दल के विधायक रहे हैं। 2025 में सम्राट चौधरी ने इसी सीट से आरजेडी के अरुण कुमार साह को हराकर चुनाव जीता था। इससे पहले वह बिहार विधान परिषद के सदस्य थे और पिछली बार भी नीतीश कुमार की सरकार में डिप्टी सीएम बने थे।

 

यह भी पढ़ें: 'कंट्रोल तो दिल्ली के पास ही रहेगा', बिहार में नई सरकार से पहले PK का तंज

 

सम्राट चौधरी ने भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर आरजेडी से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी लेकिन 2014 में एक बड़ा विद्रोह करके कई विधायकों के साथ पार्टी से अलग हो गए थे। बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। बीजेपी ने पहले उन्हें विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष, फिर बिहार बीजेपी का अध्यक्ष और फिर बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया था। 

 

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है। 


और पढ़ें