logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'शालिग्राम से हमारा कोई संबंध नहीं', भाई के गोली चलाने पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

MP के छतरपुर में धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज हुई है। गोलीबारी के मामले में फंसे शालिग्राम पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि उनका उससे कोई संबंध नहीं है।

dhirendra shashtri

धीरेंद्र शास्त्री, File Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बागेश्वर धाम के मुखिया और कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर अपने भाई शालिग्राम की वजह से चर्चा में हैं। मध्य प्रदेश के छतरपुर में गोली चलाने की वजह से शालिग्राम के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बारे में सवाल पूछे जाने पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि उन्हें इससे न जोड़ा जाए क्योंकि तीन साल पहले ही वह शालिग्राम से संबंध तोड़ चुके हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि है कि कानून को या भगवान को जो भी सजा देनी हो दें। इससे पहले भी मारपीट के कई मामलों में शालिग्राम का नाम आ चुका है।

 

इस बार का मामला छतरपुर में हुए एक जमीन विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि शालिग्राम गर्ग ने हवाई फायरिंग की और एक पक्ष के लोगों से मारपीट की। इस घटना में घायल हुए शख्स मोतीलाल कुशवाहा ने बताया है कि शालिग्राम के साथ कुछ अन्य लोग भी थे और इन लोगों ने गोली चलाई। मोतीलाल के कान पर गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'सच्ची श्रद्धा से नहीं दिया होगा तभी चोरी हुआ', चंदा विवाद पर बोले सतीश महाना

 

पीड़ित मोतीलाल ने बताया है, 'शालिग्राम जमीन पर कब्जे की कोशिश कर रहा था। वह पहले ही गांव की बहुत सारी जमीन पर कब्जा कर चुका है। मैंने विरोध किया तो उसने डंडे से मेरे सिर पर मारा और गोली चलाई। मैंने अपनी आंखों से उसे गोली चलाते देखा।'  रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 14 जुलाई की दोपहर में राजनगर थाना क्षेत्र के गांव कोंडा में हुई।

क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

पहले भी कई बार मारपीट और हंगामे के आरोपों से घिरे शालिग्राम के बारे में सवाल पूछे जाने पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है, 'शालिग्राम जी के बारे में 3 साल पहले भी हम कह चुके हैं कि हमारा कोई लेना-देना नहीं है। वैसे भी परिवार से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। पूरा विश्व हमारा परिवार है, पूरा समाज हमारा परिवार है। हम समाज के लिए, राष्ट्र के लिए और सनातन के लिए जीते हैं। छतरपुर जिला और हमारा परिवार बहुत बड़ा है तो कुछ न कुछ यहां होता रहा है।'

उन्होंने आगे कहा, 'कानून दंड दे, उन पर कानूनी कार्रवाई हो। जो उचित से उचित, कठोर से कठोर दंड हो, वह उन्हें भगवान दंड दे या कानून दंड दे। यही हमारा कहना है। हम विशेष प्रार्थना करेंगे कि हर बात में हमको जोड़ा न जाए। बहुत बड़ा परिवार है, बहुत सारे लोग जुड़े हैं। हमें विषय तो पता नहीं है तो हम कहेंगे कि इससे हमें न जोड़ा जाए।'

 

यह भी पढ़ें: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने चलाई गोली, युवक घायल; FIR दर्ज

विवादों से रहा है नाता

बता दें कि साल 2024 में शालिग्राम ने ही एक वीडियो जारी करके कहा था कि उनका अपने भाई यानी धीरेंद्र शास्त्री से कोई संबंध नहीं है। उनका कहना था कि उनके चलते बागेश्वर धाम की छवि धूमिल हुई है इसलिए वह पारिवारिक रिश्ते खत्म कर रहे हैं और इसकी जानकारी फैमिली कोर्ट में भी दी गई है। हालांकि, बाद में वह इस पर सफाई देते हुए नजर आए थे और कहा था कि इस वीडियो को गलत तरीके से प्रचारित किया गया।

 

बता दें कि शालिग्राम का नाम कई बार मारपीट से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। फरवरी 2023 में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शालिग्राम ने मुंह में सिगरेट दबा रखी थी और वह कट्टा दिखाकर एक शादी समारोह में हंगामा कर रहे थे। उन्होंने दलित परिवार से मारपीट भी की थी। जून 2024 में एक घर में घुसकर लोगों को धमकाने और मारने-पीटने का मामला सामने आया था और शालिग्राम के खइलाफ केस दर्ज हुआ था।  


और पढ़ें