logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बुरा लगेगा लेकिन कमियां तो बताऊंगी', UP की राज्यपाल ने गोरखपुर में किसे सुनाया?

UP की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में मिली खामियों पर कहा है कि कुछ लोगों को बुरा लगेगा लेकिन वह कमियां तो जरूर बताएंगी।

up government anandiben patel

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, Photo Credit: UP Government

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का एक वीडियो जबरदस्त चर्चा में आ गया है। गुरुवार के गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं आनंदीबेन पटेल ने कैंपस की कई खामियां देखीं और सारी कमियां मंच से गिनवा दीं। उन्होंने कहा कि यह तो मुख्यमंत्री का क्षेत्र है फिर भी ऐसा हाल है। अपनी बात रखने से पहले राज्यपाल ने कहा कि कुछ लोगों को बुरा लगेगा लेकिन वह कमियां तो बताएंगी। उन्होंने यूनिवर्सिटी की सुविधाओं, लड़कियों के मेस के इंतजाम आदि का जिक्र करते हुए निर्देश दिए कि 3 महीने के अंदर हालात को सुधारा जाए।

 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हॉस्टल में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने गोरखपुर यूनवर्सिटी के साथ-साथ बाकी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे 3 महीने में इन समस्याओं को दुरुस्त करें। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के 45वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति की हैसियत से पहुंचीं आनंदीबेन पटेल ने कुल 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक देकर सम्मानित किया।

 

यह भी पढ़ें: हॉस्टल में नहीं मिलता था ढंग का खाना, विरोध में 180 छात्र पैदल घर की ओर निकले

क्या बोलीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल?

समस्याओं की बात करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, 'कुछ लोगों को शायद बुरा भी लगेगा लेकिन जो हमारी कमियां हैं उन्हें तो बताना ही पडे़गा। ये कमियां 3 महीने में पूरी करके दिखाइए। यह तो गोरखपुर है, जहां स्वयं हमारे मुख्यमंत्री विराजमान हैं। अगर वहां ही ऐसी कमियां रहेंगी तो क्या होगा? यूनिवर्सिटी में 9 छात्रावास हैं, जिनमें से 3 लड़कियों के लिए हैं जिनमें से 1 में रिपेयरिंग चल रही है। लड़कों के लिए 6 छात्रावास हैं, उसमें से 2 में रिपेयरिंग चल रही है। गर्ल्स हॉस्टल में मेस है लेकिन ब्वॉयज हॉस्टल में नहीं है। वहां बाहर से टिफिन में खाना मंगवाते हैं। क्यों भाई, टिफिन वाला अच्छा लगता है?'

 

उन्होंने आगे कहा, 'आज मैं गोरखपुर विश्वविद्यालय में रुकी हुई हूं। जो भोजन बनता है, उसे देखने के लिए कल मैं गई। मैं तो गृहणी हूं, सालों तक किचन में काम किया है। मैंने पूछा कि ये तेल है कि भंगार तेल है। सारी चीजें ऐसी हैं। मैंने तुरंत फूड वालों को बुलाया और सैंपल लिया। एक सैंपल मैंने भी ले लिया कि लखनऊ ले जाकर उसकी जांच कराऊंगी क्योंकि कई बार सैंपल बदल दिए जाते हैं। हम गुजरात में थे तो बीच में वहां भी कई भार सैंपल बदल जाते थे। मैंने पूछा है कि क्या हमारे बच्चे वही खाना खा रहे हैं?'

 

यह भी पढ़ें: 'हेलो अंकल अमरिंदर...', राहुल गांधी ने बताया कौन है उनका फेवरेट BJP नेता

खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आनंदीबेन पटेल ने कहा, 'मैं राज्यपाल के तौर पर नहीं बोल रही हूं। मैं एक माता हूं, हमारे बच्चों की खुराक शुद्ध होनी चाहिए। अगर ऐसा ही खाते रहेंगे तो दिमाग ही नहीं चलेगा। मैंने कहा है कि जो रिपोर्ट आए उसे वीसी को दे देना। टिफिन वाला खाना बंद कराओ। आप खुद अरेंज करो। मैंने तो पहली बार देखा है कि टिफिन बाहर से आता है। टिफिन में ड्रग्स भी आ सकता है। कल मैं जहां थी, वहां भी दारू और ड्रग्स पकड़ी गई है।'

 

राज्यपाल के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं। सपा ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ही नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रही है।   

Related Topic:#UP News

और पढ़ें