logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा से केंद्र पहुंचे IAS अजय सिंह तोमर, कृषि कल्याण विभाग के निदेशक बने

अंबाला के डिप्टी कमिश्नर रहे आईएएस अधिकारी अजय सिंह तोमर अब केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। हरियाणा सरकार ने उनकी सेवाएं केंद्र को सौंप दी हैं। उन्हें नई दिल्ली में कृषि कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है।

IAS Ajay Singh Tomar

आईएएस अजय सिंह तोमर। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के आईएएस अधिकारी अजय सिंह तोमर को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिले के बाद हरियाणा सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (नई दिल्ली) में निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। गुरुवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने रिलीविंग आदेश जारी किया।

 

2012 बैच के आईएएस अधिकारी अजय सिंह तोमर मौजूदा समय में अंबाला जिले के डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थे। केंद्र में उनकी प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आदेश में लिखा है कि हरियाणा के राज्यपाल ने अंबाला के डिप्टी कमिश्नर अजय सिंह तोमर की सेवाओं को भारत सरकार को सौंपते हुए खुशी प्रसन्नता महसूस की। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

यह भी पढ़ें: मणिमहेश यात्रा पर बीड़ी-सिगरेट बैन, छोटे पैकेट पर भी रोक; उपायुक्त ने लिया जायजा

सचिन गुप्ता अंबाला के नए डिप्टी कमिश्नर

हरियाणा सरकार के एक अन्य आदेश के मुताबिक आईएएस सचिन गुप्ता अंबाला के नए डिप्टी कमिश्नर होंगे। अभी तक सचिन गुप्ता रोहतक में तैनात थे। उनकी जगह आईएएस प्रदीप दहिया को रोहतक का उपायुक्त लगाया गया है। प्रदीप दहिया अभी तक नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे।

Related Topic:#haryana news#Haryana

और पढ़ें