चेंडीगढ़ के सेक्टर 43 बस स्टैंड के पीछे जंगलनुमा इलाके में संदिग्ध IED मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलेत ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और इलाके की घेराबंदी कर दी। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। एहतियात के तौर पर आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई और बस स्टैंड समेत आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों और गाड़ियों पर निगरानी बढ़ा दी गई।
चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों के पास से संदिग्ध IED, एक हथियार और कुछ अन्य सामग्री बरामद की गई है। मामले में सेक्टर-36 पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में गिरफ्तार आरोपियों के पंजाब से संभावित संबंधों की जानकारी सामने आई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
यह भी पढ़ें: समस्तीपुर: प्रसाद खाने के बाद लोगों को हुई उल्टी, 50 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
बैग में रखा था संदिग्ध IED
शुरुआती जानकारी के मुताबकि पुलिस को सेक्टर 43 बस स्टैंड के पीछे जंगल वाले इलाके से संदिग्ध विस्फोटक डिवाइस के बारे में सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि एक बैग में IED रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और लोगों की आवाजही सीमित कर दी। बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियां बरामद सामग्री की भी जांच कर रही हैं।
शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सतर्कता बढ़ा दी है। सेक्टर 43 बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां IED की प्रकृति, आरोपियों की भूमिका और घटना के पीछे के संभावित मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।