logo

मूड

ट्रेंडिंग:

‘पत्नी आत्महत्या करने की धमकी देती है तो…, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला’

एक शख्स की पत्नी बार-बार उसे आत्महत्या करने की धमकी देती थी, जिसकी वजह से परेशान होकर वह कोर्ट चला गया था।

dispute in court

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक बड़े फैसले में कहा है कि अगर पत्नी बार-बार आत्महत्या करने की धमकी देती है और पति पर अपना धर्म (इस्लाम) अपनाने का दबाव डालती है, तो यह मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। कोर्ट ने बलौद जिले के एक व्यक्ति को तलाक देने के फैसले को सही ठहराया है।

 

यह फैसला जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की बेंच ने गुरुवार को सुनाया। पत्नी ने जून 2024 में फैमिली कोर्ट के तलाक के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। पति ने 14 अक्टूबर 2019 को गुरुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि पत्नी बार-बार आत्महत्या करने की धमकी देती थी। कभी जहर खाने की कोशिश करती, कभी चाकू से खुद को मारने की कोशिश करती और कभी मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश करती थी।

 

यह भी पढ़ें: DMK सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया क्यों लगाई 'दीपम' जलाने पर रोक?

धर्म बदलने का भी आरोप

पति ने कोर्ट में कहा, 'मैं हर समय डर के साए में जी रहा था कि कहीं वह सच में कुछ कर न ले।' दोनों की शादी मई 2018 में हुई थी। पति ने बताया कि डर की वजह से ही उसने पत्नी को मायके छोड़ा था। हाईकोर्ट ने कहा, 'पत्नी का बार-बार आत्महत्या करने का प्रयास और धमकी देना पति के लिए लगातार मानसिक प्रताड़ना है। यह कानूनी रूप से क्रूरता ही है।'

 

यह भी बात सामने आई कि पत्नी और उसके परिवार वाले पति पर इस्लाम कबूल करने का दबाव डालते थे। पत्नी ने इस आरोप को झूठा बताया, लेकिन कोर्ट ने इसे पूरी स्थिति का हिस्सा माना।

2019 से अलग-अलग रह रहे हैं

नवंबर 2019 से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। पति और गांव के बुजुर्गों ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी वापस नहीं आई। पत्नी ने कोर्ट में कहा कि वह हमेशा पति के साथ रहना चाहती थी और पति ने सिर्फ इसलिए तलाक मांगा क्योंकि उसने भरण-पोषण (धारा 125) और घरेलू हिंसा का केस किया था। हाईकोर्ट ने कहा कि सारे सबूत देखने के बाद साफ है कि पत्नी ने बिना किसी उचित कारण के पति को छोड़ दिया था।

 

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर लाइव कॉन्सर्ट, फ्लाइट हुई लेट तो बंदे ने माहौल बना दिया

पत्नी को मिलता रहेगा गुजारा

कोर्ट ने यह भी कहा कि पहले के आदेश के अनुसार पत्नी को हर महीने 2,000 रुपये और उनके नाबालिग बेटे के लिए 2,000 रुपये भरण-पोषण मिलता रहेगा। इस फैसले से एक बार फिर साफ हो गया कि शादी में सिर्फ शारीरिक मारपीट ही नहीं, मानसिक प्रताड़ना भी क्रूरता मानी जाती है और उसके आधार पर तलाक दिया जा सकता है।

Related Topic:#Chhattisgarh News

और पढ़ें