logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नोएडा में दो बहनों से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर पिस्तौल दिखाकर धमकाया

गौतमबुद्ध नगर में थार सवार युवकों पर स्कूटी से जा रही दो बहनों के साथ कथित अश्लील हरकत करने का आरोप है। विरोध करने पर युवकों ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमकाया। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Thar Driver Allegedly Harass Two Sisters

नोएडा में दो बहनों से छेड़छाड़ का आरोप | Photo Credit: Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में दो सगी बहनों के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत और अभद्रता का मामला सामने आया है। जानकारी के मताबिक दोनों बहनें स्कूटी से जा रही थीं तभी थार सवार कुछ युवकों ने उनका पीछा करते हुए उनके साथ अश्लील हरकत की।

 

बहनों ने जब युवकों की इस हरकत का विरोध किया तो आरोप है कि उन्होंने पिस्तौल दिखाकर दोनों को धमकाया। घटना के बाद पीड़िताओं ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: कानपुर में क्रैश हुआ ट्रेनी एयरक्राफ्ट, दोनों पायलटों की मौत

क्या है पूरा मामला ?

नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 1 बजे दो सगी बहनों के साथ कथित छेड़छाड़ और धमकी का मामला सामने आया। शिकायत के मुताबिक, दोनों बहनें सेक्टर-73 से अपना सामान लेकर सेक्टर-52 जा रही थीं। उनके माता-पिता सामान से भरी कार में आगे चल रहे थे जबकि दोनों बहनें स्कूटी से पीछे आ रही थीं। आरोप है कि काले रंग की थार में सवार युवकों ने बहनों का पीछा किया और सेक्टर-52 के पास उनकी स्कूटी को ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद युवकों ने कथित तौर पर उनके साथ अश्लील हरकत की। जब दोनों बहनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। दोनों बहनें किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब हुई।

 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर 3 दिन के लिए फ्री बस यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, CM योगी का एलान

 

थाने में केस दर्ज

दोनों बहनों ने सुबह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। बाद में शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालने की कोशिश कर रही है। साथ ही थार वाहन और उसमें सवार युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें