logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कानपुर में क्रैश हुआ ट्रेनी एयरक्राफ्ट, दोनों पायलटों की मौत

कानपुर में गंगा बैराज के पास एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार दो पायलटों की मौत हो गई। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Aircraft Plane Crash

कानपुर में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक विमान हादसा हुआ। गंगा बैराज के करीब एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारियों की ओर से हादसे की जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि विमान किस वजह से क्रैश हुआ।

 

यह भी पढ़ें: झारखंड के 700 गांवों में 1 लाख पेड़ों को क्यों बांधी जाएगी राखी?

 

विमान ने गुरुवार सुबह कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी। चार सीटर विमान ट्रेनिंग उड़ान पर था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह नत्था पुरवा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के जमीन पर गिरने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

कौन थे दोनों पायलट?

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों पायलटों की पहचान अभिषेक पुजारी, निवासी कर्नाटक और सुमित भाटिया, निवासी गुजरात के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान झड़प, 3 मामले दर्ज, 6 गिरफ्तार

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त विमान टेकनम कंपनी का बताया जा रहा है। हालांकि, विमान दुर्घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। हादसे की सूचना संबंधित विमानन अधिकारियों को भी दी गई है। विमान दुर्घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। घटनास्थल से जरूरी जानकारी और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें