logo

मूड

ट्रेंडिंग:

16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि ने की सुसाइड, मौत से पहले क्या पोस्ट किया?

सिंगरौली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर उनके करीब 16 लाख फॉलोअर्स हैं। निधन से पहले निधि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

nidhi tiwari

निधि तिवारी, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले निधि ने अपने व्हाट्सऐप पर एक स्टेटस शेयर किया था। वहीं स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच-पड़ताल के अनुसार, निधि फोन पर एक युवक से बात कर रही थीं। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद निधि बेहद नाराज हो गईं। युवक ने निधि की मां को फोन कर उन्हें निधि के कमरे में जाने की सलाह दी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

 

निधि सिंगरौली जिले के भूसा मोड़ में अपने परिवार के साथ रहती थीं। शनिवार रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर निधि अपने कमरे में थीं। उसी दौरान वह फोन पर सोनू सिंह से बात कर रही थीं। निधि किसी बात को लेकर इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। हालांकि, सोनू ने निधि की मां हेमलता को फोन किया, ताकि वह निधि के कमरे में जाएं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

यह भी पढ़ें:  अंबाला में 3 मंजिला इमारत गिरी, 6 लोगों की हुई मौत, 13 लोग बचाए गए

 

कमरे में उठाया आत्मघाती कदम

जब सोनू ने निधि की मां हेमलता तिवारी को कॉल किया तो उन्होंने फोन पर कहा कि आंटी, ऊपर जाइए, निधि खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। यह बात सुनते ही हेमलता अपनी दो बेटियों के साथ निधि के कमरे की ओर गईं। दरवाजा खटखटाने के बाद भी निधि ने दरवाजा नहीं खोला।

 

इसके बाद हेमलता ने अपने दामाद निलेश मिश्रा को बुलाया। कमरे का दरवाजा खुलने के बाद पूरा परिवार सदमे में आ गया। परिवार के लोग निधि को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: बिहार के 11 जिलों में जमाबंदी अभियान चला, भूमि सुधार के अधिकारी फील्ड पर उतरे

क्या था निधि का आखिरी पोस्ट?

निधि तिवारी ने आत्महत्या करने से पहले इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया। मैंने खुद से पूरा कर दिया। इसलिए कहा जाता है, खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं। खुद में खुद को तलाश करो, किसी और में आखिर कब तक खुद को तलाशोगे?'

Related Topic:#State News

और पढ़ें