logo

मूड

ट्रेंडिंग:

J&K: स्कूल के कमरे में 7वीं के बच्चे को बंद कर गए, पूरा स्टाफ सस्पेंड

रामबन जिले के बनिहाल जोन के राजकीय माध्यमिक स्कूल में कर्मी एक बच्चे को क्लास में बंद करके चले गए। इस मामले में 9 स्टाफ सस्पेंड हो गया है।

ramban school news

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- Google Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के एक सरकारी स्कूल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल, पिछले हफ्ते रामबन जिले में 15 दिन की गर्मी की छुट्टियों से पहले आखिरी वर्किंग डे पर, क्लास 7 का एक छात्र गलती से सरकारी मिडिल स्कूल के अंदर बंद हो गया। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने सोमवार को जांच के आदेश दे दिए। साथ ही स्कूल के पूरे नौ स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है।

 

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र क्लास में सो गया था। स्कूल कर्मियों ने क्लास की तलाशी लिए बिना ही कमरा बंद कर दिया था। लड़का चार घंटे से भी ज्यादा समय चीखता-चिल्लाता रहा। पास से ही गुजर रहे एक राहगीर ने जब लड़के की आवाज सुनी तो उसने छात्र की मदद करके बचाया। उस राहगीर ने उसे बंद कमरे से बाहर निकाला और घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: नाम की गलतफहमी में पुलिस ने बेकसूर को पकड़ा, थाने के अंदर दी थर्ड डिग्री

तीन सदस्यों वाली जांच समिति बनी

अधिकारियों ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए रामबन के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बनिहाल जोन के राजकीय माध्यमिक स्कूल, कड़वाह में कार्यरत सभी कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और तीन सदस्यों वाली एक समिति को जांच की जिम्मेदारी दी।

चार जुलाई की है घटना

मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, यह घटना चार जुलाई, 2026 को हुई थी। छात्र स्कूल समय के बाद रात करीब आठ बजे स्कूल की इमारत में बंद मिला था। आदेश में इस घटना को छात्रों की सुरक्षा और देखरेख के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही और कर्तव्य में खामी बताया गया। इसमें कहा गया कि इस चूक से बच्चे की जान और सुरक्षा को खतरा हो सकता था।

 

यह भी पढ़ें: सड़क पर पानी से लगा जाम, कई ट्रेन कैंसल, महाराष्ट्र की बारिश ने ली 10 की जान

किस नियम के तहत हुई कार्रवाई?

आदेश में कहा गया कि जांच के नतीजे आने तक, बनिहाल जोन के राजकीय माध्यमिक स्कूल, कड़वाह के सभी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1956 के नियम 31 के तहत तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सीईओ के मुताबिक, कर्मचारी अगले आदेश तक हालांकि स्कूल में तैनात रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल में एक प्रिंसिपल सहित छह अध्यापक और तीन सहायक कर्मी तैनात हैं।

Related Topic:#Jammu Kashmir News

और पढ़ें