logo

ट्रेंडिंग:

खूनी खेल, आंसू गैस के गोले, लाठीचार्ज, मस्जिद से पत्थर हटाने पर सुलग उठा जयपुर

जयपुर ग्रामीण के चौमूं इलाके में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया है। रेलिंग लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद में अब तक 6 से ज्यादा जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

Jaipur Police

जयपुर के चौमूं पुलिस स्टेशन पर तैनात फोर्स। Photo Credit: ANI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में शुक्रवार सुबह एक मस्जिद के बाहर सड़क पर अतिक्रमण हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव अपने चरम पर है। चौमूं में बस स्टैंड के पास सुबह करीब 3 बजे पुलिस लोहे की रेलिंग हटा रही थी, तभी कुछ लोगों ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पूरा विवाद, एक मस्जिद से पत्थर हटाने के बाद शुरू हुआ। 

गुरुवार शाम को प्रशासन और स्थानीय समुदाय के लोगों के बीच पत्थर हटाने को लेकर बातचीत हुई थी। मस्जिद के बाहर सड़क पर पड़े कुछ पत्थरों को हटाने पर सहमति बन गई थी। समुदाय के लोग खुद इन पत्थरों को हटाने को राजी हो गए। यह पत्थर लंबे समय से सड़क पर पड़े थे, जिससे आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी। पुलिस ने कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था, जब कार्रवाई शुरू हुई, संगामा बरप गया। 

यह भी पढ़ें: असम से MP तक, क्रिसमस पर दक्षिणपंथी संगठनों ने कहां-कैसे मचाया उत्पात?

क्यों पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ?

पुलिस ने जब पत्थर हटाए, तब तक सब शांत था लेकिन कुछ देर बार उसी जगह पर लोगों ने पत्थर की जगह, लोहे की रेलिंग लगानी शुरू कर दी। उनका कहना था कि यह मस्जिद की सीमा बनाने के लगाई जा रही है। पुलिस का कहना था कि यह रेलिंग भी सड़क पर अतिक्रमण थी। पुलिस ने इसे लेकर आपत्ति दर्ज कराई।

 

 

रेलिंग तोड़ने पर शुरू हुआ बवाल 

पुलिस रेलिंग हटाने के लिए शुक्रवार सुबह जेसीबी मशीन लेकर पहुंची। वहां अचानक देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। कुछ शरारती तत्त्वों ने पुलिस पर ही पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थरबाजी में 6 पुलिसकर्मी घायल हैं। कुछ अन्य को भी चोटें आईं हैं। कई पुलिसकर्मियों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।

यह भी पढ़ें: जहां गुनाह था जिक्र, वहां भी मना मेरी क्रिसमस, दुनियाभर की तस्वीरें देखिए

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले 

जब पुलिस को लगा कि अब हलात बिगड़ रहे हैं, पुलिसकर्मियों ने जान बचाने के लिए बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। चोमू, हरमाड़ा, विश्वकर्मा और दौलतपुरा जैसे इलाकों से पुलिस पहुंची। 

इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाजों को तलाश रही पुलिस

अब इलाके में भारी पुलिस तैनात है और फ्लैग मार्च किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पूरी तरह काबू में है। इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं ताकि अफवाहें न फैलें। पत्थरबाजी करने वालों की पहचान की जा रही है और सख्त कार्रवाई होगी। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap