जहां गुनाह था जिक्र, वहां भी मना मेरी क्रिसमस, दुनियाभर की तस्वीरें देखिए
क्रिसमस दुनिया के हर हिस्से में मनाया जाता है। क्रिसमस 2025 की दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों से तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। पढ़िए रिपोर्ट।

यूक्रेन के कीव शहर में सेंट माइकल मोनेस्ट्री के पास हजारों लोगों ने क्रिसमस का जश्न मनाया। Photo Credit: PTI
दुनिया भर में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भारत के हर शहर रोशनी से जगमगाते नजर आए तो ईसाइयों के सबसे पवित्र शहर वेटिकन सिटी में भी क्रिसमस की धूम नजर आई। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग की वजह से यूक्रेन का क्रिसमस फीका रहा लेकिन बाकी दुनिया में क्रिसमस की धूम नजर आई।
कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च नेता पोप लियो 14वें ने अपने पहले क्रिसमस संदेश में दुनिया भर के लोगों से अपील की कि वे पीड़ितों के प्रति उदासीनता छोड़ें। उन्होंने गाजा के लोगों का जिक्र किया, जो बारिश, हवा और ठंड में टेंटों में रहने को मजबूर हैं और सब कुछ खो चुके हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कैसे क्रिसमस मनाया गया, जहां बैन था, वहां कैसे क्रिसमस मना, आइए सब जानते हैं-
यह भी पढ़ें: चर्च के बाहर हनुमान चालीसा, सेंटा बनने पर पिटाई, कहां गई भारत की धार्मिक आजादी?
- सऊदी अरब: सऊदी अरब में क्रिसमस पहले निजी तौर पर मनाया जाता था, लेकिन अब सार्वजनिक जगहों पर भी उत्सव दिख रहा है। रियाद और जेद्दाह के मॉल्स में क्रिसमस ट्री, लाइटें और विशेष मेन्यू नजर आए। ये सजावटें व्यावसायिक हैं। सऊदी अरब, अन्य मुस्लिम देशों की तुलना में उदार है लेकिन यह धर्म निरपेक्ष देश नहीं है। एक जमाने में क्रिसमस जैसे आयोजन यहां चोरी-छिपकर होते थे।
https://twitter.com/TheFigen_/status/2004291010063749545
- पाकिस्तान: पाकिस्तान में ईसाई समुदाय ने उत्साह से क्रिसमस मानाया। पाकिस्तान, दुनिया में अपनी छवि बदलने की कोशिश में है। धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की खबरें वहां आम हैं लेकिन इस बार क्रिसमस पर सब सामान्य नजर आया। चर्चों में मिडनाइट प्रेयर, पीस रैलियां, केक कटिंग और गिफ्ट एक्सचेंज जैसे कार्यक्रम नजर आए। सख्त सुरक्षा के बीच लाहौर और कराची में जश्न मनाया।
https://twitter.com/YrrrFahad_/status/2004183704605020550
- बांग्लादेश: 'बोरो दिन' के तौर पर नेशनल हॉलिडे रहा। चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। कैरोल्स, गिफ्ट्स की तस्वीरें भी सामने आईं। बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण हैं।
https://twitter.com/LaraLotus_/status/2003947130122338810
- सीरिया: सीरिया में दमिश्क के पुराने शहर में क्रिसमस की लाइटें जगमगा रही हैं। जून में हुए हमले के डर के बावजूद क्रिश्चियन समुदाय ने धूमधाम से यह उत्सव मानाया है। पेड़ों पर लाल गेंदें लटकाई गई हैं और दुकानों में क्रिसमस की सजावट नजर आई। सीरिया के लोग इस उम्मीद में हैं कि हालात पहले से बेहतर होंगे।
https://twitter.com/QUSAY_NOOR_/status/2004308298569556156
- तुर्की: तुर्की में सेंट पीटर चर्च में क्रिसमस ईव की प्रार्थना हुई। यह वही जगह है, जहां पहली सदी में पहली धार्मिक सभा हुई थी। तुर्की में ईसाई धर्म की स्थिति अभी बेहद चुनौतीपूर्ण है। वैसे तुर्की एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां संविधान धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है, लेकिन व्यावहार में इसाइयों की स्थिति चिंताजनक है। साल 1914 में तुर्की, मतलब तत्कालीन ओटोमन साम्राज्य में ईसाइयों की आबादी 20-25 फीसदी थी, जो अब घटकर 0.2 फीसदी से 0.6 फीसदी के बीच रह गई है।
https://twitter.com/EricLDaugh/status/2004209809168781336
- गाजा: गाजा में युद्धविराम के बाद पहली बार ठीक से क्रिसमस मनाया जा रहा है। होली फैमिली चर्च में दो साल बाद क्रिसमस ट्री की झलक मिली। लोग टेंट में रह रहे हैं, क्रिसमस की रौनक फीकी नजर आई। बहुसंख्यक आबादी मुसलमान है, हमास का डर भी है।
https://twitter.com/Partisangirl/status/2003971861735219423
- वेटिकन सिटी: पोप ने कहा कि यीशु की तरह हमें कमजोर और शोषित लोगों के साथ एकजुट होकर शांति के लिए काम करना चाहिए। सेंट पीटर स्क्वॉयर में हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पोप लियो ने कई भाषाओं में क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रवासियों के प्रति करुणा दिखाने, यूक्रेन समेत युद्धग्रस्त इलाकों में शांति और संवाद की अपील की। पोप ने लेबनान, इजराइल, सीरिया, सूडान जैसे देशों में न्याय व स्थिरता की प्रार्थना की और कहा कि शांति केवल बातचीत से ही आ सकती है। वेटिकिन सिटी के साथ-साथ दुनिया में क्रिसमस कैसे मनाया गया, आइए जानते हैं।
यह भी पढ़ें: 'बच्चों को जबरदस्ती न बनाएं सैंटा', राजस्थान में स्कूलों के लिए जारी हुआ आदेश

- अमेरिका: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना क्रिसमस संदेश दिया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं, लेकिन राजनीतिक विरोधियों को भी निशाना बनाया। कैलिफोर्निया में खराब मौसम की वजह से बाढ़ का खतरा है और कुछ जगहों पर निकासी के आदेश दिए गए हैं।
- ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री ने हनुक्का हमले के बाद दुख जताया। बॉन्डी बीच पर पर्यटकों ने क्रिसमस मना रहे हैं। वहां भी धूमधाम से क्रिसमस मनाने की तस्वीरें सामने आईं हैं।
- ब्रिटेन: क्रिसमस की असली धूम यहां नजर आई। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने महंगाई की समस्या से निपटने का वादा किया। किंग चार्ल्स III ने वैश्विक संघर्षों के बीच दया और एकता की अपील की। ब्रिटेन के शहरों में क्रिसमस पर वही रौनक नजर आई, जो हमेशा आती थी।
यह भी पढ़ें: लाल रंग के पीछे है खास वजह, एक मार्केटिंग स्ट्रैटजी ने सेंटा को कैसे बदल डाला?

भारत में कैसा रहा क्रिसमस?
भारत में क्रिसमस पूरे जोश से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के रिडेम्पशन कैथेड्रल चर्च की मॉर्निंग प्रेयर और कैरोल्स में शामिल हुए। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और देश के कई बड़े महानगरों से क्रिसमस की खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap


