logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जयपुर में गैंगवार, SUV से भाग रहे हिस्ट्रीशीटर को कुल्हाड़ी से काटा, दर्दनाक मौत

जयपुर में 4 से 6 बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी हिस्ट्रीशीटर की हत्या के दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया।

विजय बाजिया हत्या, Vijay Bajia Murder,

विजय बाजिया हत्याकांड, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजस्थान की राजधानी जयपुर के करधनी थाना इलाके में खूनी गैंगवार का मामला सामने आया है। यहां 4 से 6 बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8 बजे विजय बाजिया फॉर्च्यूनर गाड़ी में जोबनेर से जयपुर आ रहा था। इसी दौरान उसे करधनी के जगदम्बा नगर में कैम्पर सवार 4 से 6 बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को घेरकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। 

 

वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई लेकिन उनका सुराग नहीं मिल पाया।  

 

यह भी पढ़ें: दरभंगा चांदी लूटकांड में BJP नेताओं के नाम का दावा, विपक्ष ने खोला मोर्चा

जोबनेर थाने का हिस्ट्रीशीटर था विजय बाजिया

इस मामले की जानकारी देते हुए, DCP (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया कि जोबनेर के तिबारियां के रहने वाले विजय बाजिया का मर्डर हुआ है। विजय बाजिया जोबनेर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। बुधवार को रात करीब 8 बजे विजय फॉर्च्यूनर गाड़ी में जोबनेर से जयपुर जा रहा था, तभी करधनी के जगदम्बा नगर में कैम्पर सवार 4 से 6 बदमाशों ने उसे घेर लिया।

पहले बदमाशों ने कैम्पर से विजय की फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी, जब विजय गाड़ी से उतरकर भागने लगा तो बदमाशों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों के साथ कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।  

हत्या के पीछे आपसी रंजिश

हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया और दूसरे पक्ष का आपसी रंजिश था, काफी दिनों से विजय का पीछा कर रहे थे। बुधवार को जब विजय जयपुर जा रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर कर हत्या कर दी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि हत्या की सूचना पर करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारों को पकड़ने के लिए ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई। हालांकि, अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।  


और पढ़ें