logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जालौन में 5 साल के बच्चे को सिगरेट पिलाने वाले डॉक्टर साहब नप गए

जालौन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र देव शर्मा ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए डॉक्टर का ट्रांसफर कर दिया है।

Jalaun news

बच्चे को सिगरेट पिलाता डॉक्टर। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर का अपने नाबालिग मरीज के साथ अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है। इस हैरान करने वाली घटना को सुनकर सभी के होश उड़ गए हैं। दरअसल, जालौन में एक पांच साल का बच्चा अपना सर्दी का इलाज करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के पास पहुंचा था लेकिन इलाज करने की जगह डॉक्टर ने बच्चे को सिगरेट पिलाई।

 

बच्चे को सिगरेट पिलाते हुए इस घटना की वीडियो कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर बच्चे से सिगरेट मुंह में लगाने को कह रहा है। साथ ही बच्चे को सिगरेट पिलाना सिखा रहा है। इसके बाद डॉक्टर ने सिगरेट जलाई और बच्चे से कई बार सिगरेट पीने को कहा। यह वीडियो वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

यह भी पढ़ें: पहले पत्नी को फिर खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बताई वजह

 

 

डॉक्टर का हुआ ट्रांसफर

 

जालौन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र देव शर्मा ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए डॉक्टर का ट्रांसफर कर दिया है। उन्होंने कहा, 'कुठौंद के केंद्रीय स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाले डॉक्टर सुरेश चंद्र का तबादला कर दिया गया है। उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

 

सरकार को भेजी गई घटना की रिपोर्ट

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी शर्मा ने कहा, 'इस तरह की घटना जिले में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।' उन्होंने बताया कि यह वीडियो करीब 15 दिन पुराना है। इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO)को इसकी जांच का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने शासन को भी इसकी रिपोर्ट भेजी है।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें