logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सड़कें धंसी, बहा बस स्टैंड, 250 गाड़ियां लापता, जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से तबाही

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश होने की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे न सिर्फ सड़कें धंस गईं, बल्कि लगभग 250 गाड़ियां भी पानी में बह गईं। पढ़ें रिपोर्ट।

Flood

Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जम्मू-कश्मीर में मौसम का कहर खत्म नहीं हो रहा है। पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बाढ़ की वजह से कुछ इलाकों में सड़कें धंस गईं, साथ ही 200 से 250 कार बह गईं। इसी वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक अगले 48 घंटों तक जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है। राजौरी, उधमपुर और अनंतनाग जिलों में भारी बारिश हो रही है। बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा और वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित किया है।

 

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पिछली रात भारी बारिश हुई थी, जिससे वहां बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। सड़कों का नामोनिशान मिट गया, साथ ही लगभग 200 से 250 गाड़ियां बह गईं। राजौरी जिले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने दुख व्यक्त किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'ब्रिटेन में दिलाएंगे एडमिशन...', पढ़ाई के नाम पर ठगी, पकड़ा गया मास्टरमाइंड

 क्या है लोगों का हाल?


बाढ़ के कहर से परेशान एक व्यक्ति ने कहा, 'बारिश की वजह से बहुत नुकसान हुआ है। यह बाढ़ रात को लगभग 3 बजे आई थी, जिसकी वजह से करीब 200 कारें बह गईं। हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि यहां जेसीबी भेजी जाए, ताकि जिन लोगों की गाड़ियां फंसी हैं, उन्हें निकाला जा सके। जो नया बस स्टैंड था, उसका नामोनिशान नहीं बचा है।' इसके अलावा व्यक्ति ने कहा कि, 'ऐसा लग रहा है कि कहीं बादल फटा है, तभी यह सैलाब आया है।'

 

तेज बारिश अभी भी जारी

आज सुबह से श्रीनगर में बारिश हो रही है, जो रुकने का नाम नहीं ले रही। साथ ही उधमपुर शहर में भी लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक इलाके में बारिश हो सकती है। इसी वजह से मौसम विभाग ने जम्मू, सांबा, रामबन, किश्तवाड़ और राजौरी में रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: 20 लाख के लिए मौत का जाल! पति के कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप

पर्यटकों की यात्रा हुई स्थगित

 

भारी बारिश की वजह से प्रशासन ने अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी है, ताकि लोग इस खराब मौसम में यात्रा न करें। यह फैसला राज्य सरकार ने आज यानी 19 जुलाई को लिया है। इसके तहत बालटाल और पहलगाम मार्ग पर यात्रा रोक दी गई है। साथ ही कटरा के सड़क से वैष्णो देवी की यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है, जिसकी वजह से आज श्रद्धालु वैष्णो देवी की यात्रा नहीं कर पाएंगे।


और पढ़ें