logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जमुई कांड: आरोपी नंदन यादव का पिता भी डबल मर्डर में गिरफ्तार, 23 साल से था फरार

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है। गनौरी यादव की गिरफ्तारी 2003 के एक डबल मर्डर केस में हुई है।   

Jamui molestation case

आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव, (Photo Credit-Social Media Edited-ChatGPT)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार नंदन यादव के पिता से जुड़ी एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नंदन यादव के पिता गनौरी यादव भी 2003 के दोहरे हत्याकांड में करीब 23 सालों से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, 2003 के इस मामले में कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें से केवल गनौरी यादव ही अब तक जेल से बाहर था।

 

बता दें कि मंगलवार को जमुई पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर के उसे गिरफ्तार कर लिया था। नंदन यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस परिवार और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान बुधवार को पुलिस ने नंदन यादव के पिता गनौरी यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। गनौरी यादव की गिरफ्तारी 2003 के एक मर्डर केस में हुई है।    

 

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत

2 भाइयों की हत्या का था मामला

गनौरी यादव की गिरफ्तारी 2003 के एक डबल मर्डर केस में हुई है। पुलिस के मुताबिक 3 अप्रैल 2003 को डीपी यादव और पुने यादव नाम के दो भाइयों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। यह घटना गांव में ठेके के काम से जुड़े विवाद के बाद हुई थी। हत्या के बाद दोनों भाइयों की मां संसारी देवी ने टाउन थाने में FIR दर्ज कराई थी। 

 

इस FIR में गनौरी यादव को भी आरोपी बनाया गया था। गनौरी यादव पर हत्या, दंगा और गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने के आरोप है और आर्म्स एक्ट के तहत भी गनौरी पर मामला दर्ज है। पुलिस ने गनौरी यादव को प्रतापपुर से गिरफ्तार किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।    

पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ था नंदन

गनौरी यादव की गिरफ्तारी 25 वर्षीय बेटे नंदन यादव के बाद हुई है। नंदन को जमुई छेड़छाड़ मामले में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी। मंगलवार सुबह गांव के बाहर नदी के किनारे के इलाके में तलाशी अभियान के दौरान नंदन ने पुलिस टीम पर गोली चलाई थी, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लगी।

2 नाबालिगों से छेड़छाड का मामला

बता दें कि जमुई में 2 नाबालिगों से कथित घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि एक लड़का और लड़की ट्यूशन के बाद स्कूटर से जमुई के पहाड़ी इलाके की ओर घूमने गए थे। वहां उन्हें कथित तौर पर घेरकर उनके साथ मारपीट की गई और बदसलूकी की गई। लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ भी की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के बीच गुस्सा भड़क गया।

Related Topic:#Jamui#bihar news

और पढ़ें