logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंस्टा पर मिले, 2 साल बाद की शादी, अब बेड पर मिली लाश, पति फरार

झांसी में 27 साल की शिवानी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनकी शव बिस्तर के नीचे मिला। पति यश ठाकुर पर हत्या का आरोप है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

shivani vanshkar

शिवानी और उसका पति यश, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 27 साल की शिवानी उर्फ सुधा वंशकार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में बिस्तर के नीचे मिला। महिला की मौत के बाद उसका पति यश ठाकुर फरार है। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

बताया जा रहा है कि शिवानी और यश की मुलाकात करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। परिवार की सहमति के बाद करीब डेढ साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के कुछ सयम बाद दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में तालाब-पोखर से हटेगा अतिक्रमण, अलग से बनेगी मॉनीटरिंग सेल

रात में हुआ था पति-पत्नी का विवाद

परिजनों के मुताबिक, शिवानी पिछले करीब तीन महीने से झांसी में अपनी बहन मुस्कान और भाई अनिकेत के साथ रह रही थी। उसका पति यश कभी-कभी उससे मिलने झांसी आता था। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और मारपीट भी होती थी। घटना वाली रात भी शिवानी और यश के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद पास में रहने वाले शिवानी के मामा संतोष वहां पहुंचे और दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शिवानी खाना बनाने लगी और बाद में यश के साथ दूसरे कमरे में चली गई। उसकी बहन मुस्कान अपने कमरे में सोने चली गई थी।

 

रात करीब दो बजे यश ने मुस्कान से अपना बैग और कुछ सामान मांगा। मुस्कान ने यश को सामान दिया और फिर वापस सो गई। परिवार का आरोप है कि सामान लेने के बाद यश ने कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी और वहां से चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया।

 

सुबह करीब 5 बजे मुस्कान की नींद खुली तो उसने देखा कि उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की और काफी देर तक आवाज भी लगाई लेकिन बाहर से दरवाजा बंद होने की वजह से वह कमरे से बाहर नहीं निकल सकी। इस दौरान उसे शिवानी के कमरे से भी कोई आवाज नहीं सुनाई दी।

 

करीब 9 बजे शिवानी का भाई अनिकेत घर पहुंचा। उसने पहले मुस्कान के कमरे की बाहर से लगी कुंडी खोली। इसके बाद जब शिवानी के कमरे का दरवाजा खोला गया तो शिवानी का शव बिस्तर के नीचे पड़ा मिला। उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। परिवार के लोग उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में शुरू होगी चीनी मिल, बनेगा मेडिकल कॉलेज; CM सम्राट का एलान 

गले पर चोट के निशान मिले

पुलिस और परिवार के मुताबिक, शिवानी के गले पर चोट के निशान मिले थे। उसके चेहरे पर भी चोट के निशान बताए गए हैं। डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में गला घोंटने की पुष्टि हुई है और चेहरे पर पांच जगह चोट के निशान मिले हैं। शिवानी के परिवार ने उसके पति यश ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से यश फरार है। पुलिस उसकी तलाश में ग्वालियर समेत दूसरे स्थानों पर दबिश दे रही है। 

 

शिवानी मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ की रहने वाली थी। वह चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता फलों की फेरी लगाते हैं जबकि उसकी मां दिल्ली में प्राइवेट काम करती है। शादी के बाद शिवानी कुछ समय तक अपने पति के साथ ग्वालियर में रही थी। बाद में उन दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर वह करीब तीन महीने पहले झांसी आ गई थी।


और पढ़ें