राजस्थान के जोधपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पुलिस के पास खुद अपने पति के साथ शिकायत दर्ज करवाने आई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद मायके वालों ने रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मामला संदिग्ध होने पर जोधपुर पुलिस ने खुद ही केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस और एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
इस हैरान करने वाले पूरे मामले की जानकारी खुद जोधपुर की एसपी ग्रामीण पीडी नित्या ने सोमवार को दी है। उनके मुताबिक, '14 मई को आसोप पुलिस स्टेशन में एक पति-पत्नी आए थे। उन्होंने एक दूसरे पर आरोप लगाया था कि उनके बीच झगड़ा है और पारिवारिक झगड़े की वजह से उनको एक-दूसरे से खतरा है। इस दौरान महिला से पूछा गया कि क्या वह फॉर्मल शिकायत दर्ज कराना चाहती है। पुलिस की इस बात पर महिला ने ध्यान न देकर उसने शिकायत देने से मना कर दिया।'
यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा: पैर पर मारी जा रही होली, अब उठने लगे सवाल
एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेशी
एसपी ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को लगा कि दोनों के बीच झगड़ हो सकता है, जिसके बाद आसोप थाने के एसएचओ ने पति-पत्नी को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। इस कार्रवाई के दौरान, महिला का भाई आया और उसने एक अंडरटेकिंग दी कि वह उसकी देखभाल करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि दंपत्ति के बीच आगे कोई झगड़ा नहीं होगा।
महिला को अपने साथ ले गया भाई
पुलिस ने बताया कि इसी दिन 14 मई की शाम को महिला आपने भाई के साथ चली गई। उन्होंने बताया कि दोनों के थाने से वापस जाने के बाद 15 मई की सुबह सूचना मिली कि एक गांव में एक मौत हो गई है और रात भर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना पुलिस को संदिग्ध लगी कि बिना किसी रिती-रिवाज के बिना ही महिला के शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: शादी के लिए टाइम मांग रही थी प्रेमिका, प्रेमी का दिमाग सटका, पत्थर से कुचल दिया
रातों-रात अंतिम संस्कार
घटना की जानकारी पाकर जब आसोप थाने के अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने पाया कि मायके में ही महिला का रातों-रात अंतिम संस्कार कर दिया गया। जब पुलिस ने इसका कारण पूछा तो परिवार ने कहा कि उसने खुद ही आत्महत्या कर ली, इसके बाद उन्होंने उसका दाह संस्कार कर दिया।
जोधपुर एसपी ग्रामीण नित्या ने बताया, 'हमें यह घटना संदिग्ध लगी क्योंकि जो महिला एक दिन पहले पुलिस के पास शिकायत लेकर आई थी, उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस घटना के बारे में केस दर्ज कर लिया गया है। आगे जैसे-जैसे सबूत मिलेंगे उसको जांच में शामिल किया जाएगा।'
हालांकि, पुलिस ने दाह संस्कार वाली जगह पर FSL टीम को लेकर पहुंची और महिला की जली हुई हड्डियां और लकड़ियों को इकट्ठा किया। पुलिस अब इस केस की तह में जाने के लिए एक-एक परत के हिसाब से जांच आगे बढ़ा रही है। इन सबके बीच अब यह केस पुलिस के लिए भी पहेली बन गया है।