logo

मूड

ट्रेंडिंग:

50 फीट ऊपर ही रुक गया था झूला, 3 घंटे हवा में ही लटके रहे लोग

मंगलवार को चेन्नई के एक थीम पार्क में 'टॉपगन' नाम की एक जॉय राइड के खराब होने के कारण 30 लोग 50 फीट की ऊंचाई पर फंस गए थे। 3 घंटे बाद रेस्कयू ऑपरेशन शुरू हुआ।

people stuck in joy ride

जॉय राइड में फंसे लोग, photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मंगलवार को एक बड़ी घटना हुई। चेन्नई के पास एक थीम पार्क में एक जॉय राइड (एक तरफ का झूला) अचानक से खराब हो गई। जिस समय यह खराब हुई उस समय यह जॉय राइड 50 फीट की ऊंचाई पर थी और इसमें 30 लोग बैठे हुए थे। इसमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। 3 घंटे तक ये लोग 50 फीट की ऊंचाई पर हवा में ही फंसे रहे। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू टीम ने फंसे हुए लोगों को निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

 

मंगलवार शाम को चेन्नई के इंजम्बक्कम में स्थित एक थीम पार्क 'टॉपगन' नाम की एक जॉय राइड ले रहे थे। जैसे ही यह राइड अपनी सबसे उंचे स्तर पर पहुंचती है, अचानक से एक तेज आवाज आई और यह राइड खराब हो गई। मशीन के इंजन से अचानक तेज आवाज आई जिससे लोग डर गए और उसी समय यह राइड भी हवा में ही रुक गई। इस राइड में सवार सभी 30 लोग 50 फीट की ऊंचाई पर फंस गए थे। 

 

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में BJP ने दो विधायकों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला


पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू


यह घटना लगभग 6 बजे हुई लेकिन इस घटना के बाद घंटों तक कोई भी इन्हें बचाने नहीं पहुंचा। डरे हुए लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी थी। जब पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची उसके बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। पहले फंसे हुए लोगों को सीढ़ी की मदद से बचाने की कोशिश की गई लेकिन यह असफल रही। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने स्काई लिफ्ट की मदद से इन सभी लोगों को नीचे उतारा। 

 

पार्क में मचा हड़कंप


मशीन के इंजन के खराब होने की आवाज ने अचानक से लोगों को डरा दिया था। 50 फीट की ऊंचाई पर फंसे लोग भी घबरा गए थे। पार्क में भीड़ इकट्ठा हो गई थी और आसपास मौजूद सभी लोग वहां आ गए थे। हवा में फंसे लोग काफी घबराए हुए थे और उनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। 3 घंटे तक कोई भी रेस्कयू नहीं किया गया। इस दौरान रेस्क्यू टीम ने पहने राइड पर फंसे लोगों तक पानी और बिस्किट पहुंचाए। 

 

घटना से लोगों में गुस्सा


राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी था। लोगों ने पार्क प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा दिखा क्योंकि यह घटना लगभग 6 बजे हुई और इसके बाद लगभग 3 घंटे तक कोई भी बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया। जब टॉपगन अचानक तेज आवाज के बाद जमीन से करीब 50 फीट ऊपर ही रुक गया तो लोगों की सांसें अटक गईं। बच्चें और महिलाएं जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस टॉपगन में फंसी एक महिला ने बाद में बताया, 'राइड के दौरान अफरातफरी मच गई लेकिन करीब 2 घंटे तक कोई मदद नहीं पहुंची।' 

 

यह भी पढ़ें- भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में बिजेंद्र सिंह नारा को मिला अहम पद


पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इंजन में पहले से कोई खराबी थी या यह अचानक से ही खराब हो गया था। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, राइड पर फंसे लोग काफी घबरा गए थे। लंबे समय तक कोई मदद न पहुंचने से भी लोग प्रशासन से गुस्सा है। 


और पढ़ें