logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लखनऊ में कांवड़ियों का स्कूल वैन पर हमला, विंडशील्ड और साइड मिरर तोड़े

लखनऊ में सोमवार सुबह को 6 कांवड़ियों ने मामूली टक्कर के बाद एक स्कूली वैन पर हमला कर दिया। इस हरकत के बाद वैन सवार बच्चे डर गए।

Lucknow kanwariya attacks school van

हमले में टूटा बैन का शीशा। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह को कांवड़ियों की गुंडागर्दी देखने को मिली। यहां तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह कांवड़ियों ने छोटे बच्चों को ले जा रही एक स्कूल वैन पर मामूली टक्कर के बाद हमला कर दिया।

 

वैन सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान चौक इलाके में चरक क्रॉसिंग के पास वैन मोटरसाइकिल से टकरा गई। इसके बाद कांवड़ियों ने स्कूली वैन पर हमला कर दिया, जिससे बच्चे डर गए और वह चिल्लाने लगे।

 

यह भी पढ़ें: कैंसर पीड़ित बच्ची को हौसला देना था, महिला कमिश्नर ने मुंड़वा लिया सिर

 

विंडशील्ड और साइड मिरर तोड़े

 

लखनऊ पुलिस ने कहा कि मामूली टक्कर के बाद कांवड़ियों ने स्कूल वैन के पिछले विंडशील्ड और साइड मिरर पर अपने हाथों से हमला किया। इस हमले में विंडशील्ड और साइड मिरर दोनों को टूट गए। हमला करने के बाद सभी कावड़िए मौके से फरार हो गए।

 

 

 

 

कानूनी कार्रवाई करेगी पुलिस

 

असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस शुभम कुमार ने कहा कि पुलिस ने घटना के CCTV फुटेज और वीडियो के जरिए तीनों मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन नंबरों की पहचान कर ली है। पुलिस ने कहा कि केस दर्ज करके सभी कावड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: छात्र आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज का आरोप, जांच करेगी कांग्रेस

 

छात्रों को चोट नहीं आई

 

पुलिस ने आगे कहा कि लड़कों के कपड़ों और इस बात से कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान इस्तेमाल होने वाले पवित्र जल के बर्तन ले जा रहे थे, उन्हें कांवड़िए माना जा रहा है। चौक पुलिस स्टेशन के SHO नागेश उपाध्याय ने कहा कि घटना के समय वैन में नाबालिग छात्र थे लेकिन उनमें से किसी को कोई चोट नहीं आई।

स्कूली वैन में तोड़फोड़ की इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।

 


और पढ़ें