logo

ट्रेंडिंग:

कुत्ता लेकर घूम रहा था कटा हुआ हाथ, 5 जगहों पर मिले इंसानी शरीर के अंग

कर्नाटक के तमकुरु जिले में गुरुवार को 3 किलोमीटर के बीच पांच अलग-अलग जगहों पर इंसानी शरीर के टुकड़े मिले। एक राहगीर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

Crime

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: FreePik

कर्नाटक के तमकुरु जिले के चिम्पगनहल्ली में गुरुवार की सुबह एक भयानक घटना हुई। रास्ते पर चलते एक व्यक्ति को एक कुत्ता दिखाई दिया जिसके मुंह में एक इंसान की बांह थी। यह देखकर वह व्यक्ति हैरान रह गया। जब कुत्ता कोरटागेरे और कोलाला के बीच सड़क पार कर रहा था तो वह व्यक्ति उस कुत्ते को हैरानी से देखता रहा और यह समझने की कोशिश करता रहा कि क्या सच में उसके मुंह में इंसान की बाजू है या यह उसका भ्रम है। इंसान की बांह कुत्ते के मुंह में लटक रही थी। जब उसे कुछ समझ आया तो उसने तुरंत पुलिस को फोन करके सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो उसे पांच अलग-अलग जगहों पर इंसानी शरीर के टुकड़े मिले। 

 

यह घटना कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के विधानसभा क्षेत्र की है। पुलिस को इस इलाके में पांच अलग-अलग जगहों पर इंसानी शरीर के टुकड़े मिले। ये सभी टुकड़े तीन किलोमीटर के दायरे में ही मिले। इन टुकड़ों के मिलने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। पुलिस इन टुकड़ों के पीछे के रहस्य को समझने की कोशिश कर रही है। हालांकि, इस शख्स का सिर नहीं मिला है।

 

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, अब बादल फटने पर भी उठे सवाल

अभी तक नहीं मिला सिर

पुलिस को अलग-अलग जगहों पर जो टुकड़े मिले हैं, उनमें दो हाथ, दो हथेलियां, मांस का एक टुकड़ा और आंतों के कुछ हिस्से शामिल थे। हैरान कर देने वाली बात यह है कि ये सभी सड़े हुए हैं लेकिन इनमें सड़न देखकर पुलिस को इस बात का शक है कि इन्हें एक ही दिन शरीर से अलग नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि शायद शरीर के टुकड़े अलग-अलग दिन निर्मम तरीके से काटे गए हों या फिर ये अलग-अलग व्यक्तियों के शरीर के टुकड़े हैं। अभी तक पुलिस को सिर नहीं मिला है जिससे यह मामला और भी रहस्यमयी होता जा रहा है।

क्या बोले अधिकारी?

इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि शरीर के टुकड़े देख कर ऐसा लगता है कि यह अंग हाल ही में फेंके गए हैं। हालांकि, इनमें सड़न पहले ही शुरू हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए बेंगलुरु से फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। यह टीम शरीर के अन्य टुकड़ों को खोजने में मदद करेगी। पुलिस जांच में इस पूरे अपराध का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

यह भी पढ़ें- प्रेमी पर लगाया रेप का फर्जी केस, मांगे 1 करोड़ रुपये; महिला गिरफ्तार

महिला का है शव?

पुलिस अधिकारी इस मामले में जांच में जुट गए हैं। शुरुआती जांच में शक है कि पीड़ित एक महिला हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए हड्डियों और टिश्यू की जांच करनी होगी। पुलिस आस-पास के इलाकों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है ताकि डीएनए जांच करके यह पता लगाया जा सके कि ये टुकड़े किसके हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु, तुमकुरु, रामनगर और चिक्कबल्लापुर में  गुमशुदा लोगों की जानकारी के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

Related Topic:#karnataka#Crime News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap