logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गंगा महोत्सव में पहली बार होगा 'भजन क्लबिंग', काशी में शुक्रवार से होगा आयोजन

काशी में शुक्रवार से भव्य गंगा महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। इस बार महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी पहली शाम होगी, जो काशी भजन क्लबिंग के नाम रहेगी।

Bhajan Clubbing  गंगा महोत्सव

गंगा महोत्सव, Photo Credit: Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में शुक्रवार से चार दिवसीय भव्य 'गंगा महोत्सव' का आगाज होने जा रहा है। इस बार महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी पहली शाम होगी, जो पूरी तरह से 'काशी भजन क्लबिंग' के नाम रहेगी। गंगा महोत्सव के इतिहास में यह पहला मौका है जब पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत और इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के फ्यूजन के साथ पेश किया जाएगा।

 

नमो घाट पर आयोजित होने वाला यह विशेष कार्यक्रम चार घंटे तक चलेगा, जिसे खास तौर पर आज की युवा पीढ़ी यानी 'जेन-जी' (Gen-Z) की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस संगीतमय शाम में देश का चर्चित म्यूजिक बैंड 'बैकस्टेज सिबलिंग्स' (Backstage Siblings) अपनी लाइव प्रस्तुति देगा।

 

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, प्रदर्शन में फटी बाल ठाकरे की तस्वीर

मॉडर्न अवतार में शिव तांडव

पर्यटन विभाग के अनुसार, महोत्सव के पहले दिन की शाम की थीम 'एक संध्या, सुरों और बीट्स के नाम' रखी गई है। इस दौरान 'शिव तांडव स्तोत्र', 'हनुमान चालीसा' और मीराबाई के भक्ति पदों को इलेक्ट्रॉनिक बीट्स और आधुनिक धुनों के साथ पिरोकर पेश किया जाएगा। भक्ति और आधुनिक संगीत का यह अनूठा संगम दर्शकों को एक नया आध्यात्मिक और संगीतमय अनुभव देगा।

​नमो घाट पर हाईटेक मंच 

आयोजन को भव्य बनाने के लिए नमो घाट पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ​घाट के खुले परिसर में विशाल हाईटेक मंच, अत्याधुनिक साउंड सिस्टम और आकर्षक लाइटिंग लगाई जा रही है। ​मां गंगा की लहरों के किनारे भक्ति और संगीत का अद्भुत माहौल तैयार किया जाएगा। ​युवाओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, बैठने और सुगम आवागमन के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं बहन जी नहीं हूं', हिंदू संगठन के कार्यकर्ता से बोलीं ACP अमीषा सिंह

क्या बोले अधिकारी?

इस आयोजन को लेकर वाराणसी के जिलाधिकारी ​सत्येंद्र कुमार ने कहा, 'इस बार गंगा महोत्सव में नई पीढ़ी की रुचि का विशेष ध्यान रखा गया है। 'काशी भजन क्लबिंग' के माध्यम से युवाओं को आधुनिक संगीत और बीट्स के जरिए पारंपरिक भजनों और सनातन संस्कृति से जोड़ने का यह एक सार्थक प्रयास है।'


उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस आयोजन को लेकर कहा, 'गंगा महोत्सव काशी की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक विविधता का महाउत्सव है। मां गंगा, परंपरा, भक्ति और संगीत सदियों से काशी की पहचान रहे हैं। इसी गौरवशाली परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए इस बार पारंपरिक भजनों और आधुनिक संगीत का संगम कराया जा रहा है।'

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें